नए टैलेंट की खोज की ओर सुनील शेट्टी का बड़ा कदम- लाखों लोगों को दिलाई नौकरी, मिला अवार्ड

सुनील शेट्टी द्वारा शुरु किये गए टैलेंट हंट एप को भारत सरकार की ओर से आत्मनिर्भर एप अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ एप ऑनलाइन एजेंसी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस एप के माध्यम से अब तक 1 लाख 25 हजार लोगों को इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नौकरी मिल चुकी है। ना सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में, बल्कि लेखन, एडिटिंग, स्क्रिप्टराइटिंग आदि में भी।

सुनील शेट्टी ने एफटीसी यानि की 'फिल्म टेलीविजन कंटेट' एप की शुरुआत की। इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और कास्टिंग काउस जैसी बातों को देखते हुए एक्टर ने यह तरीका निकाला, जिससे लोग अपने घरों से भी ऑडिशन दे सकते हैं। यहां ऑडिशन ऑनलाइन जमा करना होता है, जिसमें से शॉर्टलिस्ट किये लोगों को एक कॉल किया जाएगा और उसके बाद सीधे आप नौकरी के लिए पहुंच सकते हैं।

Suniel Shetty

FTC टैलेंट के जरीए अब तक 1 लाख 25 हजार लोगों को काम मिल चुका है। यह भारत और ओवरसीज तक जुड़ा हुआ है, लिहाजा आपको निर्माता- निर्देशकों की तलाश में कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। सुनील शेट्टी का मानना है कि यह एप इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की शिकायत को भी कम करेगी। वहीं, मुंबई में बाहर से आए हजारों, लाखों लोगों को भी बिना अपने शहर छोड़े, या घंटों लंबी लाइन में लगे.. नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

डिजिटल इंडिया की ओर यह एक बड़ा कदम है। आज एफटीसी द्वारा कई एक्टर्स, टेक्नीशियन, डाइरेक्टर्स, राइटर्स को इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला है। इस लॉकडाउन के दौरान में सुनील शेट्टी का एक ही सपना है- निष्पक्ष रूप से डिजिटल रोजगार के मौके देने का।

वहीं, प्रधानमंत्री के AatmaNirbharBharat App - Digital Innovation Challenge में सम्मान पाना अभिनेता के लिए बड़ी उपलब्धि है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X