सुनील शेट्टी ने 'नाडियाडवाला' को कहा Thank You- अहान शेट्टी करने जा रहे हैं धमाकेदार डेब्यू
इस समय एक के बाद एक कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स के बच्चे धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। काफी समय से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी इसको लेकर चर्चा में थे। अब वो फिल्म तड़प की शूटिंग कर रहे हैं जो कि साउथ की फिल्म आरएक्स 100 की रीमेक है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरु हुई है। अब सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने अहान शेट्टी को लेकर किसी को शुक्रिया कहा है। दरअसल अहान की इस फिल्म नाडिया़डवाला प्रोडक्शन बना रहा है जिसको लेकर सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया।
सुनील शेट्टी ने दो फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा कि.. आप जैसी शानदार टीम पाकर अहान धन्य हो गया, उसकी पहली फिल्म के लिए आपका शुक्रिया।

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी ने ये ट्वीट नाडिया़डवाला ग्रैंडशन को टैग करते हुए किया था। अहान के अलावा हाल ही में सनी देओल के बेटे करण देओल की भी फिल्म पल पल दिल के पास का टीजर लॉच हुआ था।
बॉलीवुड के लगभग सारे बड़े सितारों ने करण का वेलकम किया था। अब सुनील शेट्टी के बेटे अहान की बारी है। इस फिल्म में अहान के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं जिन्होने हाल ही में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया है।


Click it and Unblock the Notifications