Inside Photos: बेटी की बिदाई में छलके सुनील शेट्टी-मना शेट्टी के आंसू नहीं रुके, भाई आहान ने छुए पैर

Athiya Shetty Vidaai: बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की इनसाइड तस्वीरें सामने आने का सिलसिला अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अथिया और केएल राहुल को बधाईयां देते हुए सुनील शेट्टी और भाई आहान शेट्टी ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों में शेट्टी फैमिली की बॉन्डिंग और प्यार साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
सुनील शेट्टी ने अथिया की शादी हदो इनसाइड तस्वीरें ड्रॉप की हैं। पहली तस्वीरें में दूल्हा-दुल्हन के मम्मी-पापा इस न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद देते और फूल बरसाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दुल्हनिया के माता-पिता बेटी अथिया को गले लगाए बेहद भावुक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर बिदाई की मानी जा रही है।
वहीं बात करें आहान शेट्टी की तो उन्होंने भी अपनी बहन को बधाई देते हुए शादी की दो इनसाइड तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में आहान जहां बहन को जयमाला के लिए मंडप में लाते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में पूजा के समय रस्म निभाते और बहन के पैर छूते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस इनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी को काफी सीक्रेट की रखा गया। मेहमानों की लिस्ट काफी छोटी थी साथ ही सिक्योरिटी का भी खास ख्याल रखा गया था। हर किसी को इस कपल की शादी की पहली तस्वीरों और वेडिंग लुक का इंतजार था जो कि अब खत्म हो चुका है।
तस्वीरों में केएल राहुल-अथिया हाथों में हाथ डालकर सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए अथिया ने लिखा है, 'तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है।'


Click it and Unblock the Notifications