..................... Suniel Shetty is indebted to Salman Khan for guiding Ahaan and Athiya - Hindi Filmibeat

"मेरे दोनों बच्चों को सलमान खान ने ही बनाया है!"

सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपने दोनों बच्चों के बारे में बात की और साफ शब्दों में कहा कि अहान और अथिया का करियर सलमान खान की देखरेख में है।

सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपने दोनों बच्चों के बारे में खुलकर बात की। और दोनों में ही एक नाम कॉमन था - सलमान खान। दरअसल, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया का करियर सलमान खान की देख रेख में लॉन्च हुआ। इसके बाद उनके बेटे अहान की ज़िम्मेदारी भी सलमान की थी।

इस बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि सलमान मेरे दोनों बच्चों का करियर बनाने के लिए ज़िम्मेदार हैं। उनकी देख रेख में ही मेरे बच्चे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पारी शुरू कर पाए हैं।

Ahaan and Athiya

वहीं सलमान की जगह साजिद के साथ डेब्यू करने पर सुनील शेट्टी का कहना है कि साजिद और सलमान एक ही हैं। सलमान के कहने पर ही अहान साजिद के साथ डेब्यू कर रहा है। सलमान मेरे दोनों बच्चों को काफी सपोर्ट करते हैं।

वैसे अच्छा है कि सुनील शेट्टी इस एहसान को जताने में पीछे नहीं हटे क्योंकि गोविंदा ने अपनी बेटी नर्मदा के डेब्यू के बाद सलमान खान को काफी कोसा था। गोविंदा ने सलमान को क्या क्या कह डाला था जानिए यहां।

वहीं सुनील शेट्टी ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि वो हमेशा ध्यान रखते हैं कि मेरे दोनों बच्चे क्या कर रहे हैं। और उनका पूरा करियर सलमान ने अपने हाथों में ले रखा है। वही उन दोनों को सलाह देते हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो गोविंदा के बेटे सलमान की इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं।

जानिए बॉलीवुड में कौन कौन बन चुका है सलमान खान का शिष्य -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X