जब सरकार ने भी खींच लिए थे हाथ तब सुनील शेट्टी ने की थी 128 सेक्स वर्कर्स की मदद, उठाया था उनका पूरा खर्चा...

Suniel Shetty

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपनी बेहतरीन अदाकारी और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह रील लाइफ तो हीरो हैं ही, लेकिन वह रियल लाइफ हीरो भी हैं। वैसे तो कई सितारे लोगों की परेशानी सुन उनकी मदद करने के लिए आगे आते हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया और न्यूज चैनल पर उनका जमकर नाम होता है, लेकिन आज से 27 साल पहले सुनील शेट्टी ने उन लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था जिनके लिए सरकार ने भी मदद करने से अपने हाथ खड़े कर दिए थे।

यह बात साल 1996 की है जब भारत सरकार ने जानलेवा बीमारी एड्स को रोकने के लिए देशभर के अलग-अलग हिस्सों में (रेड लाइट एरिया) में छापेमारी की थी। उसी समय मुंबई के मशहूर रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा में भी छापेमारी हुई थी। इस दौरान 456 सेक्स वर्कर्स को रेस्क्यू किया गया था। इन सेक्स वर्कर्स की एक बड़ी संख्या नेपाल की लड़कियों की थी।

बता दें कि इस छापेमारी में नेपाली लड़कियों की उम्र 14 से 30 साल की थी। यह सभी लड़कियां फिर बेसहारा हो गई थीं। जिनमें से 2 लड़कियों की कथित तौर पर एड्स की वजह से मौत भी हो गई थी। जिसके बाद भारत सरकार ने इस लड़कियों को नेपाल भेजने की ठानी, लेकिन नेपाल की सरकार ने इन लड़कियों को लेने से मना कर दिया क्योंकि इन लड़कियों के पास नागरिकता साबित करने के लिए कोई कागजात या बर्थ सर्टिफिकेट नहीं था।

जब सरकार ने भी इन महिलाओं की मदद करने से इनकार कर दिया तब यह लड़कियों पूरी तरह से बेसहारा हो चुकी थीं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आगे आए। उन्होंने लड़कियों के वापस जाने का इंतजाम किया। उन्होंने 128 लड़कियों का फ्लाइट का खर्चा उठाया और उन्हें नेपाल भेजा। इस घटना के बारे में कभी किसी को पता नहीं चलता लेकिन एक महिला ने सालों बाद इस बात का खुलासा किया कि उनकी मदद करने वाले रियल हीरो थे सुनील शेट्टी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X