File No. 323 के लिए सुनील शेट्टी का मेकओवर, बनेंगे 'विजय माल्या' अनुराग कश्यप के CA, देखिए अन्ना का लुक

हाल ही में खबर आई कि साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर शंकर के असिस्टेंट कार्तिक के अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम है File No. 323 और ये भारत के सबसे बड़े भगौड़ों पर आधारित है जिन्होंने भारत में सबसे बड़े घोटाले किए। इस फिल्म के लिए नीरव मोदी के लिए एक्टर ढूंढा जा रहा है लेकिन विजय माल्या के किरदार के लिए अनुराग कश्यप को फाईनल किया जा चुका है।
फिल्म में विजय माल्या के CA का किरदार निभाएंगे सुनील शेट्टी और उन्होंने फिल्म के लिए अपना नया लुक भी ले लिया। सुनील शेट्टी ने अपने मेकओवर की तस्वीरें शेयर की हैं जहां वो बिल्कुल छोटे बाल में नज़र आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











