अक्षय कुमार के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने पर सुनील शेट्टी ने दिया रिएक्शन- 'इस ट्विस्ट से हैरान हूं'

suniel-shetty-expressed-his-shock-over-the-sudden-exit-of-akshay-kumar-from-hera-pheri-3

बीते कुछ दिनों से फिल्म हेरा फेरी 3 सुर्खियों में है क्योंकि फिल्म में अक्षय कुमार नहीं, बल्कि कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार ने खुद भी इसकी पुष्टि की है और एक इवेंट के दौरान बताया कि वो फिल्म स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे इसीलिए उन्होंने इस फ्रैंचाइजी से दूरी बना ली है।

इस खबर से जहां अक्षय के फैंस दुखी और निर्माताओं से नाराज हैं, वहीं अब हेरा फेरी के कलाकार सुनील शेट्टी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। इस खबर पर हैरानी जताते हुए उन्होंने कहा कि वो कोशिश करेंगे कि अक्षय को फिल्म में वापस ला पाएं।

मिड-डे को दिये इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने फैंस को दिलासा दिया है कि वह इस मामले पर फिल्म के प्रोड्यूसर और अक्षय से बात करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और अक्षय भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे क्योंकि 'हेरा फेरी 3' राजू, बाबू भैया और श्याम के बिना अधूरी रहेगी।

इस ट्विस्ट ने मुझे चौंका दिया है

इस ट्विस्ट ने मुझे चौंका दिया है

सुनील शेट्टी ने कहा, "सब कुछ ट्रैक पर था, लेकिन मुझे नहीं पता कि अचानक क्या हुआ कि अक्षय अब इसका हिस्सा नहीं है। एक बार धारावी का प्रमोशन पूरा हो जाने के बाद मैं फिरोज नाडियाडवाला के साथ बैठूंगा और समझूंगा कि यह क्यों और कैसे हुआ। अक्षय, परेश और मैंने फिल्म के लिए हामी भर दी थी और इस ट्विस्ट ने मुझे चौंका दिया है।"

अक्षय के बिना हेरा फेरी पहले जैसी नहीं रहेगी

अक्षय के बिना हेरा फेरी पहले जैसी नहीं रहेगी

एक्टर ने आगे कहा कि हेरा फेरी 3 अक्षय के बिना समान नहीं हो सकती है। राजू, बाबू भैया और श्याम आइकॉनिक किरदार हैं, जिनकी यात्रा एक साथ रही है। फैंस इन तीनों को देखना चाहते हैं कि इनकी जिंदगी में अब क्या हो रहा है.. इसीलिए मैं कोशिश करना चाहता हूं कि अक्षय फिल्म से वापस जुड़ जाए।"

अक्षय कुमार ने तोड़ी थी चुप्पी

अक्षय कुमार ने तोड़ी थी चुप्पी

बीते दिन एक इवेंट में अक्षय कुमार ने खुद हेरा फेरी 3 को बयान दिया था। उन्होंनेबताया कि फिल्म उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन वो स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे.. इसीलिए उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया।

अक्षय कुमार ने कहा, "हेरा फेरी मेरा एक हिस्सा रहा है। जैसे बाकी कई लोगों की यादें उस फिल्म से जुड़ी हैं, वैसे ही मेरी भी अच्छी यादें उस फिल्म से जुड़ी हुई हैं। मुझे भी दुख होता है कि इतने सालों वो पार्ट 3 बन नहीं पाई है। लेकिन जिस तरह से इसका स्क्रीनप्ले, इसके स्क्रिप्ट को शेप किया गया, मैं उससे बिल्कुल संतुष्ट नहीं था। मैं खुश नहीं था।""

फैंस ने मांगी माफी

फैंस ने मांगी माफी

अक्षय ने फैंस से भी माफी मांगी और कहा, "मैं अपने फैंस से भी माफी मांगना चाहता हूं कि मैं ये फिल्म नहीं कर पाया। कल ही की बात है.. मैं देख रहा है कि फैंस ट्रेंड कर रहे हैं- No Akshay No hera Pheri.. मैं कहना चाहता हूं कि जितने दुखी वो हैं, उतना ही दुखी मैं भी हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X