'हेरा फेरी 3' का धमाका फाइनल है- स्टार ने किया कंफर्म, 2019 अंत तक शुरु होगी फिल्म!
हेरा फेरी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज है, लेकिन फिलहाल कोई पक्की खबर सामने नहीं आई है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील शेट्टी ने कंफर्म किया है कि हेरा फेरी 3 इस साल के अंत तक शुरु कर दी जाएगी। फिलहाल निर्देशक के साथ उनकी बातचीत जारी है।
बीच में खबर थी कि फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार करेंगे। लेकिन बतौर निर्देशक एक बार फिर फिल्म से प्रियदर्शन जुड़े हैं, जिन्होंने पहली हेरा फेरा बनाई थी। प्रियदर्शन ने कंफर्म किया है कि हेरा फेरी 3 को लेकर फिल्म के कास्ट और प्रोड्यूसर से बातचीत जारी है। जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार ने अभी तक 'हेरा फेरी 3' को साइन नहीं किया है, वो इस पर अभी केवल विचार कर रहे हैं। अक्षय फिलहाल अपनी दूसरी फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। लिहाजा, निर्माता एक बार फिर हेरा फेरी 3 को पोस्टपोन कर रहे हैं।
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म हेरा फेरी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी और लोगों को बेहद पसंद आई थी। कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म ने कॉमेडी फिल्मों का नया दौर शुरु किया। फिर 2006 में आई हेरा फेरी 2, जिसके निर्देशक थे नीरज वोरा। यह भी हिट रही थी। लिहाजा, प्रोड्यूर्स ने इसे एक फ्रैंचाइजी का रुप दे दिया। अब दर्शकों को हेरा फेरी 3 का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications