File No. 323: मेहुल चौकसी ने किया अनुराग कश्यप - सुनील शेट्टी की विजय माल्या फिल्म पर केस, जानिए पूरा मामला

File No. 323

कभी उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत सुनी है आपने? ऐसा ही कुछ हो रहा है, हाल ही में आई सुर्खियों में आई फिल्म File No. 323 के साथ। हालांकि, अभी तक ये फिल्म ना ही आधिकारिक तौर पर अनाउंस हुई है और ना ही इस बारे में किसी ने खुलकर बात की है लेकिन फिर भी इस फिल्म के निर्माताओं पर मेहुल चौकसी ने केस कर दिया है।

दरअसल, हाल ही में खबर आई कि साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर शंकर जिन्होंने नायक और अन्नियन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं, उनके असिस्टेंट कार्तिक अब डायरेक्टर के तौर पर अपना हिंदी फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं। कार्तिक ने अपनी पहली फिल्म का नाम रखा है File No. 323।

क्या है File No. 323

अब File No. 323 का विषय बड़ा ही दिलचस्प है। ये फिल्म कहानी बताएगी भारत के सबसे बड़े तीन भगौड़ों की। वो भगौड़े जो करोड़ों का घपला करने के बाद देश छोड़कर भाग गए और विदेशों में जाकर बस गए। ये तीन लोग हैं - विजय माल्या, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी। इस फिल्म में विजय माल्या के किरदार के लिए अनुराग कश्यप और उनके CA के किरदार के लिए सुनील शेट्टी को फाईनल कर लिया गया है।

शुरु हुई दिक्कतें

शुरु हुई दिक्कतें

अब जैसे ही इस फिल्म की चर्चा शुरू हुई वैसे ही इस फिल्म के साथ दिक्कतें शुरू हो चुकी हैं। अभी फिल्म के लिए मेहुल चौकसी और नीरव मोदी की कास्टिंग करना बाकी ही था कि मेहुल चौकसी ने इस फिल्म के प्रोड्यूसर को नोटिस भेज दिया है। इस नोटिस में मेहुल चौकसी के वकील का दावा है कि उनके क्लाईंट की मानहानि इस फिल्म का उद्देश्य है और इस फिल्म में झूठी बातें दिखाकर मेहुल चौकसी के खिलाफ गलत धारणा पैदा की जाएगी जो कि पूरी तरह से गलत होगा। इसलिए 72 घंटों के अंदर इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई है।

कौन है मेहुल चौकसी

कौन है मेहुल चौकसी

मेहुल चौकसी एक भगौड़ा है जिसने भारत में पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों का घपला किया और बाद में भारत छोड़कर भाग गया। ये घपला लगभग 11 हज़ार करोड़ का था। सूत्रों की मानें तो अब मेहुल चौकसी के पास Antiguan citizenship भी है और वो आराम से वहां रहता है। मेहुल चौकसी, गीतांजली जेवेल्स का मालिक था और उसने नीरव मोदी के साथ मिलकर ये 11 हज़ार करोड़ का घपला किया था। File No. 323 में इसी घपले की कहानी दिखाई जाएगी।

हंस पड़े निर्माता

हंस पड़े निर्माता

मेहुल चौकसी के नोटिस के बारे में सुनकर फिल्म के निर्माता भी हंस पड़े। टाइम्स ऑफ इंडिया से एक बातचीत में फिल्म के निर्माता ने कहा, कोई भारत से भागा हुआ है, CBI उसे इतने पड़े घपले के लिए पकड़ने की कोशिश कर रही है और वो हम पर मानहानि का दावा ठोंक रहा है। हम मेहुल चौकसी, नीरव मोदी या विजय माल्या पर कोई बायोपिक नहीं बना रहे हैं। हम केवल अपनी फिल्म में वही दिखाएंगे जो इन्होंने देश के साथ किया और कैसे इस देश की रीढ़ की हड्डी कही जाने वाली अर्थ व्यवस्था को तोड़ा।

गायब करार दिया गया था मेहुल चौकसी

गायब करार दिया गया था मेहुल चौकसी

इस पूरे मामले में और भी दिलचस्प या हास्यास्पद बात ये है कि मेहुल चौकसी को इतने सालों से CBI ढूंढ रही है और भारत वापस नहीं ला पाई है। लेकिन मेहुल चौकसी आराम से भारतीयों को नोटिस दे रहा है। वहीं मेहुल चौकसी मई 2021 से गायब भी करार दे दिया गया था। उसे आखिरी बार Antigua में देखा गया था और माना गया था कि वो भाग कर Cuba जा कर बस चुका है। इसके बाद उसकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। मेहुल चौकसी, रिश्ते में नीरव मोदी का मामा लगता है।

तीन भगौड़ों का पूरा केस

तीन भगौड़ों का पूरा केस

फिल्म File No. 323 इन्हीं तीन भगौड़ों का केस भारत के सामने रखेगी। कैसे विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी भारत में करोड़ों का घपला करने के बाद भी आराम से विदेश में अपनी ज़िंदगी बिता रहे हैं। भारत सरकार इतनी मजबूर है कि इन्हें पकड़ कर वापस भारत भी नहीं ला पा रही है। मेहुल चौकसी ने तो कोर्ट के आदेश को भी चैलेंज किया हुआ है और ये एलान किया हुआ है कि जब उसने भारत छोड़ कर दूसरी नागरिकता ली तब उसके खिलाफ कोई भी केस या अरेस्ट वारंट नहीं जारी किया गया था और अब वो भारत नहीं लौटेगा क्योंकि उसे अपने स्वास्थ्य का खतरा है।

Bad Boy Billionaires में भी थी पूरी कहानी

Bad Boy Billionaires में भी थी पूरी कहानी

इन तीन भगौड़ों की पूरी कहानी नेटफ्लिक्स की एक Documentary Bad Boy Billionaires में भी दिखाई गई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में भारत के चार सबसे बड़े घपलेबाज़ों की कहानी थी - विजय माल्या, सुब्रत रॉय, नीरव मोदी और रामालिंगा राजू। File No. 323 इस डॉक्यूमेंट्री में विजय माल्या और नीरव मोदी की कहानी को आगे बढ़ाएगी और कुछ और दिलचस्प पहलू दिखाएगी। दर्शकों में अभी से इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता जाग चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X