अक्षय कुमार के साथ मिलकर सीक्वल की प्लानिंग.. गोविंदा OUT.. जबरदस्त झटका!
बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों का जोरदार चलन चला हुआ है। लगभग सभी सुपरस्टार्स अपनी फिल्मों के सीक्वल बनाने में जुटे हुए हैं। हाउसफुल हो या दबंग, सिंघम हो या हेरा फेरी.. खैर, अब इस फेरिस्त में अब एक और नाम जुड़ने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो 12 सालों के बाद फिल्म भागमभाग के सीक्वल की प्लानिंग चल रही है। जी हां, फिल्म के मेकर्स 2006 में आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म भागम भाग की सीक्वल की घोषणा जल्द ही करने वाले हैं।
रेस 3 से सलमान खान की खास 'हम दिल दे चुके सनम' झलक
सुनील शेट्टी और प्रियदर्शन इस फिल्म का सीक्वल प्लान कर रहे हैं, वह भी काफी बड़े स्तर पर। बता दें, भागमभाग अक्षय कुमार, गोविंदा स्टारर हिट कॉमेडी फिल्म थी। फिलहाल सुनील शेट्टी के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार के होने की गुजाइंश है, जबकि गोविंदा की जगह सुनील शेट्टी ले सकते हैं।

बता दें, प्रियदर्शन भागमभाग में पहले अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ही लेना चाहते थे। लेकिन सुनील शेट्टी ने उस वक्त फिल्म से इंकार कर दिया था और फिर गोविंदा को जगह मिल गई थी। लेकिन अब सुनील इस सीक्वल का हिस्सा बनने वाले हैं। खैर, देखना दिलचस्प होगा कि भागम भाग-2 में कैसी तिकड़ी बनती है। फिलहाल फैंस को इस फिल्म का इंतजार रहेगा।
बहरहाल, यहां जानें.. और किन किन फिल्मों के सीक्वल पर हो रही है चर्चा-


Click it and Unblock the Notifications