सुनील शेट्टी- ऐश्वर्या राय का डबल रोल, फिल्म 'राधे श्याम सीता राम' की ये तस्वीरें हुई Leak

सुनील शेट्टी और ऐश्वर्या राय की ये तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि ये तस्वीर आज की या फिर सुनील और ऐश्वर्या की किसी अपकमिंग फिल्म की नहीं है। ये तस्वीर उस फिल्म की है जो कि कभी रिलीज नहीं हुई। कई सालों पुरानी इस तस्वीर में सुनील और ऐश्वर्या के साथ कई लोग खड़े नजर आ रहे हैं।

परेश रावल भी तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही ऐश्वर्या और सुनील के करीब खड़े बंदर को इस तस्वीर में पहचाना जा सकता है। इतनी पुरानी तस्वीर वायरल होने की पीछे की वजह बड़ी खास है। इसका खुलासा निर्देशक अनीज बज्मी ने किया है। अनीस ने अपने ट्टिटर अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर किया है।

Suniel Shetty,Aishwarya rai,

ये तस्वीर सुनील और ऐश्वर्या की साल 2000 में बन रही फिल्म राधे श्याम सीता राम की है। जो कि कुछ खास वजह से रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी ये थी कि ऐश्वर्या और सुनील दोनों ने ही फिल्म में डबल रोल निभाया था।

अनीस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि किन्हीं कारणों से ये फिल्म रिलीज नहीं हो पायी। इस फिल्म के हीरो-हीरोइन दोनों का डबल रोल था। अगर रिलीज होती तो आप सबको बहुत पसंद आती।

बहरहाल, यहां देखिए ऐश्वर्या की ऐसी तस्वीरें जो आपके होश उड़ा देंगी। इतनी खूबसूरत की नजर हटाना मुश्किल हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X