'कूल डैडी' हैं सुनील शेट्टी
बॉलिवुड ऐक्टर, प्रॉड्यूसर सुनील शेट्टी की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'डैडी कूल' के नाम का उनके जीवन पर भी काफी असर है। दरअसल सुनील शेट्टी रीयल लाईफ में काफी 'कूल डैडी' हैं।
सुनील शेट्टी कहते हैं कि वह अपने बच्चों के साथ दोस्त की तरह संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से वह खुद को 'कूल डैडी' कहते हैं। सुनील ने कहा "मेरा मानना है कि मैं एक शांत पिता हूं।
मैं अपने बच्चों के साथ दोस्ताना संबंध रखता हूं। मैं बच्चों के साथ खूब वक्त गुजारता हूं ताकि उनकी बातों को समझ सकूं। इसी कारण मैं खुद को कूल डैडी कहता हूं।" दो बच्चों के पिता सुनील ने बॉलीवुड को कई एक्शन प्रधान और हास्य प्रधान फिल्में दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











