..................... Sunidhi is a fan of Rekha |पता होता रेखाजी हैं तो शायद नहीं गा पाती - Hindi Filmibeat

पता होता रेखाजी हैं तो शायद नहीं गा पाती

By Staff
पता होता रेखाजी हैं तो शायद नहीं गा पाती

सुनिधि चौहान हिंदी फ़िल्मों की जानी-मानी गायिका हैं. जानी-मानी गायिका सुनिधि चौहान अगर जानती कि फ़िल्म 'परिणिता" में उनका गाया गाना रेखा पर फ़िल्माया जाएगा, तो शायद वो उसे गा ही नहीं पातीं.सुनिधि ने ये बात हाल ही में बीबीसी के साथ एक विशेष बातचीत में कही.सुनिधि कहती हैं, “मुझे नहीं पता था कि फ़िल्म 'परिणिता" में मेरा गाना 'कैसी पहेली ज़िंदगानी" रेखा जी पर फ़िल्माया जाएगा. रेखाजी बहुत सीनियर ऐक्ट्रैस हैं. अगर मुझे ज़रा भी इस बात का पता होता तो शायद मैं गा ही नहीं पाती."

सुनिधि के लिए बोल और गाने का अंदाज़ ज़्यादा महत्वपूर्ण है न कि ये बात कि वो किस हीरोइन पर फ़िल्माया जाएगा.ये पूछे जाने पर कि अलग-अलग हीरोइनों के लिए प्लेबैक से पहले वो क्या तैयारी करती हैं, सुनिधि का जवाब था, “कई बार हमें पता नहीं होता कि हम किसी हीरोइन के लिए गा रहे हैं. इसलिए मैं अपने भाव पर ध्यान देती हूं. और अगर हीरोइन और गायिका के भाव एक से हों तो गाना अच्छा बनता है. जब मैं गाने के बोल सुनती हूं तो मुझे पता चल जाता है कि गाने की मांग क्या है."

इन दिनों सुनिधि के कई गाने जैसे 'बैंड बाजा बारात' का 'ऐवंई-ऐवंई', 'गुज़ारिश' का 'उड़ी-उड़ी' और 'तीस मार ख़ां' का 'शीला की जवानी' बहुत लोकप्रिय हो रहा है.वो कहती हैं, “जब मेरे गाने लोकप्रिय होते हैं मुझे बहुत ख़ुशी होती है. मैं आज भी टीवी पर अपना गाना देखकर उतना ही उत्साहित महसूस करती हूं जितना करियर की शुरुआत में करती थी."

सुनिधि मानती हैं कि वो ज़माना गया जब गायक पृष्ठभूमि में होते थे और सारा ध्यान और तारीफ़ अभिनेताओं को मिलती थी.

सुनिधि का कहना है, “लता जी और आशाजी के समय में तो ऐसा नहीं था क्योंकि उस समय अभिनेत्री नहीं बल्कि गाना ज़्यादा महत्वपूर्ण होता था. हां, बीच में कुछ समय ऐसा रहा जब गायक 'बैकग्राउंड" में चले गए थे. लेकिन अब गायकों को भी पहचान और सरहाना मिलती है. टीवी की वजह से लोग हमें पहचानते हैं, हमें पसंद करते हैं. अब तो कई गायक ट्विटर और फ़ेसबुक पर भी हैं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X