Sunidhi Chauhan ने बताई हैरान कर देने वाली बात, सिंगर को आज तक नहीं मिले कई सुपरहिट गानों के लिए पैसे

Sunidhi Chauhan

Sunidhi Chauhan Revelation: सुनिधि चौहान बॉलीवुड की सबसे फेमस सिंगर्स में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें कई फिल्मों में उनके ज्यादातर गानों के लिए पेमेंट नहीं किया गया है। 40 साल की सिंगर ने राज शामानी के पॉडकास्ट पर अपनी मौजूदगी के दौरान यह खुलासा किया।

पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या मेकर्स सिंगर्स की पेमेंट नहीं करते हैं, तो सुनिधि ने जवाब दिया, "हर कोई नहीं देता, ऐसा नहीं है। जब अब वह बड़े नाम वाले हो जाते हैं तब उनको देना पड़ता है क्योंकि तब आप यह कह सकते हैं कि मैं गाऊंगा तब जब पैसे मिलेंगे। लेकिन जब आपको खुद लगता है कि मुझे सिर्फ गाना है अभी पैसे ठीक हैं। यह आपकी पसंद है।"

जब राज शामानी ने पूछा कि क्या पेमेंट के बारे में कोई 'झूठे वादे किए गए थे, तो सुनिधि चौहान ने कहा, "वो भी होता है पर मैं वहा बोल नहीं पाऊंगी क्योंकि मैंने ऐसा नहीं देखा है।"

कई प्रोजेक्ट के लिए न पेमेंट ना जाने का खुलासा करते हुए सिंगर ने कहा, "मुझे कई फिल्मों के लिए पैसे नहीं मिले हैं। आज भी, जब मुझे पैसे नहीं मिलते, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे मुझे नहीं देते। वे देते हैं और मैं नहीं लेती। क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि एक गाने के लिए मेरा मन नहीं कर रहा पैसे लेने का।"

सुनिधि चौहान ने यह भी बताया कि कभी-कभी वह पैसे लेने से बचने के लिए कुछ स्ट्रेटेजी अपनाती हैं। उन्होंने शेयर किया, "कहीं-कहीं जहां मुझे लगता है कि मैं बस मदद करना चाहती हूं, लेकिन उन्हें एहसास कराए बिना मदद करना चाहती हूं कि उनकी मदद हो रही है। क्योंकि मुझे जताना पसंद नहीं है, तो मैं अपनी कीमत बताऊंगी, गाना गाऊंगी और फिर कहूंगी कि मैं नहीं लेना चाहती। क्योंकि आप किसी के ईगो को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते क्योंकि हर कोई आपकी तरह नहीं सोचता और वे यह भी नहीं समझ सकते कि आप कैसा महसूस करते हैं और इसके पीछे आपका मकसद क्या है। तो आप ये सब पैंतरे यूज़ करते हो।

सुनिधि चौहान ने कई लोकप्रिय बॉलीवुड गानों में अपनी आवाज दी है, जिनमें शीला की जवानी, कमली, कश्मीर मैं तू कन्याकुमारी, देसी गर्ल, द डिस्को सॉन्ग और दावत-ए-इश्क जैसे गाने शामिल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sunidhi chauhan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X