8 साल की शादी, अब पति से अलग हो रही हैं सिंगर सुनिधि चौहान? आया पति का रिएक्शन
कुछ ही दिनों पहले अफवाहें उड़ी थी कि सिंगर सुनिधि चौहान अपने पति हितेश सोनिक से अलग हो रही हैं। वो अपने 8 साल की शादी को तोड़ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा था कि दोनों कुछ समय से अलग रह रहे हैं। लेकिन, इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए म्यूजिक डायरेक्टर हितेश सोनिक ने बयान दिया है।
जहां सुनिधि चौहान इन अफवाहों पर कुछ भी कमेंट करने से मना कर दिया। वहीं, पति हितेश ने कहा कि, हम दोनों एक ही छत के नीचे रह रहे हैं और लॉकडाउन में घर का काम भी कर रहे हैं। ये अफवाहें बिल्कुल ही झूठी हैं।

हितेश सोनिक ने कहा कि सुनिधि ने सोचा कि इस बेकार की न्यूज पर कमेंट करना बेकार है। इसीलिए उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन बता दूं, हम दोनों साथ रह रहे हैं, एक ही छत के नीचे। मैं घर का काम करने से लेकर न्यूजपेपर पढ़ने में व्यस्त हूं। यहां तक कि हम दोनों ने लॉकडाउन के चलते घर के काम बांट लिए हैं। शायद वह मेरे घर के काम से खुश नहीं है, इसलिए यह स्टोरी बन रही है।
जब "मुगल ए आज़म" की अनारकली बनीं सोनम कपूर- खूबसूरती पर फिदा फैंस- फोटो वायरल


Click it and Unblock the Notifications











