18 साल की उम्र में मुस्लिम शख्स संग घर से भागी थी ये सिंगर, एक साल भी नहीं टिकी शादी, पछताकर बोली ये बात
Sunidhi Chauhan life story: सुनिधि चौहान आज बॉलीवुड की सबसे जानी-मानी सिंगर्स में से एक हैं। उनकी आवाज हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, उर्दू, नेपाली जैसी कई भाषाओं में गाने गाए हैं। आज 42 साल की उम्र में भी वह म्यूजिक इंडस्ट्री में पूरी तरह एक्टिव हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि सुनिधि ने महज 5 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। बचपन से ही उन्हें संगीत से बेहद लगाव था। हालांकि उनकी जिंदगी सिर्फ कामयाबी से भरी नहीं रही, बल्कि उन्होंने बहुत कम उम्र में निजी जिंदगी का बड़ा दर्द भी झेला।
18 साल की उम्र में कर ली थी शादी
सुनिधि चौहान ने सिर्फ 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी कर ली थी। बॉबी खान, मशहूर कोरियोग्राफर अहमद खान के भाई हैं। दोनों अलग-अलग धर्म से थे, इसलिए उनके परिवार इस शादी के खिलाफ थे। इसके बावजूद दोनों ने घर वालों की मर्जी के बिना शादी कर ली।
सुनिधि ने अपने प्यार के लिए अपना घर और परिवार तक छोड़ दिया, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। बॉबी खान अपने परिवार के दबाव में आ गए और दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं।
एक साल में टूट गई शादी
यह शादी एक साल भी नहीं टिक पाई और सुनिधि का 19 साल की उम्र में तलाक हो गया। इतनी कम उम्र में तलाक का दर्द झेलना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया। इसके बाद उन्होंने पूरा ध्यान अपने करियर पर लगाया। मेहनत और लगन के दम पर सुनिधि ने म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाया और एक के बाद एक हिट गाने दिए।
प्यार को लेकर नहीं बदली सोच
एक इंटरव्यू में सुनिधि चौहान ने बताया कि पहली शादी टूटने के बाद भी उनका प्यार और रिश्तों पर से भरोसा खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जिंदगी में उनसे कई गलतियां हुईं, लेकिन उन्होंने उनसे सीख ली। सुनिधि का कहना है कि हर इंसान इतनी जल्दी मुश्किल हालात से बाहर नहीं निकल पाता। इस मुश्किल वक्त में उनके माता-पिता ही उनका सबसे बड़ा सहारा बने और उन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।
दूसरी शादी और खुशहाल जिंदगी
साल 2012 में सुनिधि चौहान ने म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से शादी की। कुछ साल बाद वह मां बनीं और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम तेग सोनिक है। आज सुनिधि चौहान अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में खुश हैं और लगातार नए गानों से फैंस का दिल जीत रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











