सलमान ने किया है वादा....फिर भी TENSION में है ये सुपरस्टार!
बॉलीवुड में आजकल एक ही शब्द सुनाई दे रहा है - Nepotism। और इस भाई भतीजावाद को लेकर इंडस्ट्री दो भागों में बंट गई है। एक स्टार परिवार, जिनके बच्चे बॉलीवुड में अपना कदम जमा रहे हैं और बाकी वो जो इसकी वजह से अपने करियर में भुगत चुके हैं।
अब सुनील शेट्टी ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा कि ऐसा है नहीं जितना कहा जा रहा है। मुझे पता है कि अथिया के लिए ये लाइन कितनी मुश्किल रही है, फिल्में पाना कितना मुश्किल रहा है।

Recommended Video

वैसे ये वही सुनील शेट्टी हैं जो खुद अपने बच्चों को लॉन्च करने के लिए सलमान के गुणगान गा चुके हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया का करियर सलमान खान की देख रेख में लॉन्च हुआ। इसके बाद उनके बेटे अहान की ज़िम्मेदारी भी सलमान की थी।
इस बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि सलमान मेरे दोनों बच्चों का करियर बनाने के लिए ज़िम्मेदार हैं। उनकी देख रेख में ही मेरे बच्चे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पारी शुरू कर पाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications