ALERT: एक साथ फिर आएगी ये धमाकेदार जोड़ी.. अक्षय कुमार और....
एक बार फिर हेरा फेरी 3 पर बात शुरु हो चुकी है। सुनील शेट्टी ने खुलासा किया है कि फिल्म में वे अक्षय कुमार और परेश रावल ही होंगे।
बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों की बात की जाए तो शायद हेरा फेरी सीरिज टॉप लिस्ट में जरूर शामिल होगी। परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने कॉमेडी को एक नया नाम दिया था। बहरहाल, अब इस फैंचाइजी की तीसरी फिल्म पर बात शुरू हो चुकी है।

लंबे समय से फिल्म खबरों में है। कई बार यह भी कहा जा चुका है कि फिल्म डिब्बे में बंद हो गई, तो बार अक्षय कुमार के अलग होने की खबरें आई।
इस एक्ट्रेस के साथ बन सकती है अक्षय कुमार की जोड़ी.. एक बार फिर!
खैर, फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने इस पर खुल कर बातें की हैं। एक्टर ने कहा, फिरोज (साजिद नाडियावाला) अभी भी कहते हैं कि फिल्म बनेगी और जिस दिन यह बनेगी यह सुपरहिट होगी।
सुनील शेट्टी ने बताया हेरा फेरी 3 में उनकी, अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी ही रहेगी। बिना इस तिकड़ी के फिल्म को सोच पाना असंभव है। हम्मम.. हम भी इस बात से सहमति जताते हैं.. फिलहाल इंतजार है कि कब फिल्म पर काम शुरु किया जाए।


Click it and Unblock the Notifications