Sunny Deol: इस डायरेक्टर ने सनी देओल पर लगाया 1.77 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, 27 साल पुराना है मामला!

Suneel Darshan on Sunny Deol: 'गदर 2' की सफलता सेलिब्रेट कर रहे एक्टर सनी देओल को लेकर डायरेक्टर- प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक्टर पर 1.77 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और कहा कि सनी देओल कभी भी उनका बकाया पैसा वापस नहीं करना चाहते थे।
उन्होंने कहा कि सनी देओल ने 1996 में उनसे फिल्म 'अजय' के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स मांगे थे, जब वह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म फाइनेंस कंपनी शुरू करना चाहते थे। सनी ने कहा कि वे पैसों का बंदोबस्त करने लंदन जा रहे हैं। पैसों का इंतजाम होते ही वो मुझसे फिल्म की प्रिंट खरीद लेंगे। उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए मुझसे कुछ पेपर मांगे। मैंने उन पर भरोसा करके वो पेपर्स साइन करके दे दिए।
सनी देओल ने भरोसा तोड़ दिया है
सुनील ने कहा कि सनी ने अपनी तो खूब प्रॉपर्टी बना ली, लेकिन उनके पैसे देना भूल गए। फिल्ममेकर ने बताया कि इसके बाद सनी देओल का आदमी उनसे फिल्म के प्रिंट लेने आया, लेकिन पैसे नहीं लाया। जब उन्होंने सनी से बात की तो एक्टर ने कथित तौर पर कहा कि लंदन में क्रिसमस की छुट्टी के कारण बैंक बंद हैं, इसलिए पैसों का इंतजार नहीं हुआ। लिहाजा सुनील ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए फिल्म के प्रिंट दे दिए।
सनी पैसे की बात टालते रहे
सुनील दर्शन ने कहा, "इसके बाद मैं कई महीनों तक सनी से पैसे मांगता रहा। लेकिन वो टालते रहते। वो कभी हैदराबाद बुलाते तो कभी जयपुर। वो किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मैं हर दिन उनके फिल्म के सेट पर जाता, घंटों बैठता। पर वो हर बार टाल देते थे।"
27 साल से मेरा केस चल रहा है
डायरेक्टर तकरीबन चार सालों तक सनी के पीछे भागते रहे। इस दौरान सनी देओल के करियर में उतार- चढ़ाव आते रहे। सुनील ने कहा- "फिर मैंने अपने हक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट में सनी ने कहा कि उनके पास लौटाने के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए वो मेरे साथ फिल्म करना चाहते हैं। लेकिन उनका इरादा सही नहीं था। वो कभी कहानी में बदलाव लाने की मांग करते तो कभी कोई और बहाना बना देते। आज करीब 27 साल बाद भी उन्होंने मेरे पैसे नहीं लौटाए हैं और मैं कोर्ट के चक्कर काट रहा हूं। मैंने कोशिश बहुत की, कि ये मामला आपस में सुलझाया जाए, लेकिन ये आदमी कोर्ट का फैसला भी नहीं मान रहा क्योंकि उनका इरादा पैसे लौटाने का है ही नहीं।"


Click it and Unblock the Notifications