पहली बार हुए पीरियड्स तो ब्लीडिंग से डरी हसीना पहुंची पापा के पास, लोग बोले- वाह तुम्हारे संस्कार

Sunanda Sharma Periods Story

Sunanda Sharma Periods Story: फेमस पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है। सुनंदा ने पहली बार पीरियड्स होने और उस दौरान अपने पिता से की गई बातचीत के बारे में बताया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पीरियड्स पर सुनंदा का चौंकाने वाला खुलासा

सुनंदा ने बताया कि जब उन्हें पहली बार पीरियड्स हुए थे, तो वह काफी डर गई थीं। उन्होंने कहा, "हमारे स्कूल में कभी पीरियड्स के बारे में नहीं बताया गया और घर में भी इस बारे में कोई बात नहीं करता था। जब मुझे पहली बार पीरियड्स हुए, तो मैं अपनी मम्मी के पास जाने के बजाय सीधे अपने पापा के पास दौड़कर गई थी।" उन्होंने कहा कि उनका अपने पिता के साथ रिश्ता इतना गहरा है कि उन्होंने हमेशा उनसे खुलकर बात की है।

"मैंने कहा था- पापा, पता नहीं क्या हो गया..."

सुनंदा ने इंटरव्यू में उस पल को याद करते हुए कहा, "मैंने पापा से कहा था, 'पापा, पता नहीं क्या हो गया है!'। मेरे पापा ने मुझे बहुत प्यार से समझाया और मेरी पूरी बात सुनी।" सुनंदा ने बताया कि वह अपने पापा के साथ हर छोटी-बड़ी बात शेयर करती थीं और इसी वजह से वह बिना झिझक उनके पास गई थीं। इस स्टोरी को सुनकर और जानकर लोग उनके संस्कारों को काफी अच्छा बता रहे हैं। इसके साथ ही पेरेंट्स के साथ इस तरह की टॉक्स को भी सहज करने की बातें भी कर रहे हैं।

सुनंदा शर्मा एक पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हैं, जो अपनी रुहानी आवाज और शानदार गानों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने साल 2016 में अपने गाने 'बिली अंख' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उनके गाने 'जानी तेरा ना' और 'सैंडल' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' के लिए 'केयर नहीं करता' गाना भी गाया है। एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने फिल्म 'सज्जन सिंह रंगरूट' से कदम रखा, जिसमें उनके साथ पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ थे।

मिस्ट्री मैन का भी किया था खुलासा

कुछ समय पहले सुनंदा ने सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीरें शेयर करके ये हिंट दिया था कि वो रिलेशनशिप में हैं, हालांकि उन्होंने अपने राजकुमार का चेहरा रिवील नहीं किया था। सुनंदा का यह बेबाक अंदाज और अपने दिल की बात खुलकर कहने का तरीका उनके फैंस को बहुत पसंद आता है।

More from Filmibeat

Read more about: sunanda sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X