सुनंदा पुष्कर की अकस्मात मौत पर बॉलीवुड भी दुखी!
केंद्रिय मानव संसाधन राज्य मंत्री शशि थरुर की जिंदगी पिछले कई दिनों से काफी ड्रामाटिक चल रही थी। अब अचानक ही उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की अकस्मात मौत ने शशि के साथ ही साथ उनके रिश्तेदारों और उनके दोस्तों को हिला कर रख दिया है। शशि थरुर की पत्नी सुनंदा और शशि के बीच पिछले कई दिनों से अनबन चल रही थी वो भी एक पाकिस्तानी पत्रकार मेहर को लेकर। सुनंदा का कहना था कि शशि थरुर और मेहर दोनों का अफेयर है जबकि शशि इस बात से इँकार करते हैं। सुनंदा ने यहां तक कहा कि वो शशि से तलाक लेना चाहती हैं और इस बारे में वो मीडिया से भी बात करने वाली थीं। खबर तो यहां तक है कि दो दिन पहले ही शशि थरुर ने मेहर के साथ निकाह भी किया था।
सुनंदा पुष्कर और शशि थरुर पिछले दो दिनों से दिल्ली के लीला होटल में दो रुम लेकर रह रहे थे क्योंकि उनके घर में पेंट चल रहा था। 17 जनवरी को रात 8 बजे जब शशि होटल के रुम में गये तो उन्होंने सुनंदा का पार्थिव शरीर मिला। जिसे देखकर वो अपने होश ही खो बैठे और उसके बाद पुलिस को फोन किया गया। जब सभी होटल के रुम में पहुंचे तो सुनंदा का पार्थिव शरीर बहुत ही संदिग्ध हालत में पाया गया। सभी का मानना है कि ये सुसाइड केस है। लेकिन अभी तक इस बात को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता कि मौत कैसे हुई है।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी सुनंदा की इस आकस्मित मौत को लेकर काफी दुख व्यक्त किया है। ट्विटर साइट पर लगातार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सुनंदा को लेकर ट्वीट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











