ऋतिक का परिवार सुनैना को बेहोश रखता है, वो रोज़ कॉल करके रोती है - कंगना रनौत की बहन के खुलासे
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने हाल ही में अपने परिवार के खिलाफ काफी संगीन आरोप लगाए थे। सुनैना का कहना था कि उनका परिवार उनके मुस्लिम बॉयफ्रेंड से बद्तमीज़ करता है, उसे आतंकवादी बुलाता है और उनके रिश्ते को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। सुनैना के बॉयफ्रेंड ने भी रोशन परिवार के खिलाफ कई बातें उजागर की थी जिसे सुनकर लोगों को होश उड़ गए थे।
अब कंगना रनौत की बहन रंगोली चंडेल ने भी ऋतिक रोशन के परिवार के खिलाफ काफी खुलासे किए हैं। रंगोली का कहना है कि सुनैना उनके संपर्क में थीं। उनकी सुनैना से बातचीत भी हुई और वो बात करके रोती थी। रंगोली ने पहले भी इस बारे में बात की है।

रंगोली ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि पिछले एक महीने से सुनैना रोशन रोज़ कंगना को कॉल करती है। लेकिन जब से उसने मीडिया से बात की है तब से उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा है। वो रोज़ अपनी हालत बताकर रोती थीं। रंगोली ने लिखा कि सुनैना ने मुझे बताया कि उसका परिवार उसे मारता पीटता है।
रंगोली के खुलासे यहीं खत्म नहीं हुए। रंगोली ने ये भी लिखा कि सुनैना ने बताया है कि रोशन परिवार ना सिर्फ उसे मारता पीटता है बल्कि उसे बेहोश रखने के लिए उसे नशे की दवाईयां भी दी जाती हैं। रंगोली ने मामले में अपनी बेचारगी जताते हुए लिखा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं।


Click it and Unblock the Notifications











