ऋतिक रोशन की बहन सुनैना का बॉयफ्रैंड आया सामने- रोशन परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने अपने बयानों से सबको हैरान कर दिया है। हाल ही में एक वेबसाइट से हुए एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि वह एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती हैं, जिस वजह से उनकी फैमिली उनके खिलाफ हो चुकी है। यहां तक की राकेश रोशन ने इस वजह से उनपर हाथ भी उठाया। सुनैना ने कहा कि उनकी जिंदगी नर्क कर दी गई है।
बहरहाल, अब सुनैना के कथित बॉयफ्रैंड रुहैल अमीन ने भी इस बारे में पुष्टि की है और कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि किसी इंसान को उसके धर्म के कारण गलत बता दिया जाता है।

न्यूज़18 से बात करते हुए रुहैल खान ने कहा- हम पहली बार तब मिले थे जब मैं एक न्यूज़ चैनल के लिए इंटरटेनमेंट कवर करता था। फिर हम अलग हुए लेकिन लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से हम दोबारा मिले। फिलहाल सुनैना अपनी जिंदगी एक बार फिर शुरु करना चाहती है और चाहती है कि इसमें उनका परिवार सपोर्ट दे।


Click it and Unblock the Notifications











