..................... Sumukhi pendse want to marry after long time finding a right partner - Hindi Filmibeat

ढलती उम्र में अकेले नहीं रह पा रही है ये हीरोइन... पार्टनर की खोज में बोली- हिम्मत नहीं हारी...

Sumukhi Pendse

सुमुखी पेंडसे टीवी की एक पॉप्युलर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि इन दिनों उन्हें सीरियल पुकार दिल से दिल तक में देखा जा रहा है। शो में वह विलन दादी का किरदार निभाती हुई नजर आ रही है और अब हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की है।

सुमुखी पेंडसे ने हाल ही में बात करते हुए कहा कि "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि आसपास अच्छे मर्द नहीं है, लेकिन मुझे सही आदमी मिला ही नहीं और मैंने इसे एक्सेप्ट भी कर लिया है। पार्टनर ढूंढना कोई कपड़े खरीदने जैसा नहीं होता है जिसे आप पसंद ना आने पर बदल दो। मैं अभी तक अकेली रही हूं।"

सुमुखी पेंडसे ने आगे यह भी कहा कि "शादी करना है जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है और मैं सही साथी खोजने की कोशिश अभी तक जारी रखी है। अगर मेरी किस्मत में कोई होगा तो मैं उसे जरूर पा लूंगी। शादी करने या फिर पार्टनर खोजने के लिए कोई फिक्स उम्र नहीं होती है।"

एक्ट्रेस आगे कहती है कि "मैंने तीन कुत्तों को गोद लिया और एक डिसिप्लिन जीवन व्यतीत कर रही हूं। मैं रोज अपने कुत्तों के साथ में दिन में तीन बार बाहर जाती हूं और हम 1 घंटे तक बीच पर भी बिताते हैं। मैं अपने जीवन में बहुत खुश हूं। मुझे खुशी है कि अभी भी मुझे टीवी शोज में भूमिकाएं निभाने को मिल रही है।"

सुमुखी पेंडसे के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि इस वक्त वह सीरियल पुकार दिल से दिल तक में निगेटिव किरदार निभाती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं आपको बता दे कि उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि "टीवी इंडस्ट्री काफी तरक्की कर रही है और मुझे टीवी शो में काम करना भी काफी पसंद है।"

Read more about: sumukhi pendse bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X