Summer Skin Care Tips: तपती गर्मी में झुलस गया है चेहरा, तो अपनाएं ये नुस्खा, 24 घंटे में दिखेगा रिजल्ट

Summer Skin Care Routine: गर्मियों में सभी की एक ही परेशानी होती है कि इस गर्मी और तपन से अपने चेहरे को कैसे बचाया जाए। इस साल तो गर्मी ने भी रिकॉर्ड तोड़ा है। कई जगह पर रेड अलर्ट है। 48 और 49 डिग्री तापमान जा रहा है। ऐसे में घर से बाहर निकलने का मतलब है अपनी ग्लोइंग स्किन का बालिदान देना।
क्योंकि रोजाना ही आपको ऑफिस जाना है और रोजाना ही आपको बच्चों को स्कूल और ट्यूशन के लिए छोड़ना है या किसी भी काम के लिए आप बाहर निकल रही हैं तो आपको तेज धूप का सामना करना पड़ेगा और ऐसे में 3 या 4 मिनट की धूप ही आपकी स्किन को डैमेट कर सकती है ऐसे में अगर आप इस झुलस से बचना चाहती हैं तो फटाफट इन टिप्स को फॉलो करें। अगर आप भी अनुष्का शर्मा की तरह इंस्टेंट ग्लो चाहती हैं तो फॉलो करें ये नुस्खे।
लगाएं एलोवेरा
एलोवेरा स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। एलोवेरा जेल आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाता है। इसी लगाने से आपके स्किन पर नमी बनी रहती है। साथ ही यह टैनिंग दूर करने का भी काम करता है। इसे अगर आप रोजाना लगाएंगे तो टैनिंग दूर हो जाएगी। झुलसी त्वचा खूबसूरत दिखने लगेगी और चेहरा पहले से ज्यादा चमकदार बन जाएगा। आप एलोवेरा जैल का मास्क बनाकर भी लगा सकती हैं।
चंदन
गर्मियों में चंदन स्किन के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी है। चंदन स्किन को ठंडक प्रदान करता है। यह त्वचा की गर्मी को दूर करता है। फेस को कूल बनाता है। झुर्रियों को दूर करने का काम करता है। अगर आप इसका लेप लगाएंगे तो यह सनबर्न को तेजी से कम करता है। आप चंदन पाउडर में गुलाब जल, गुलाब की पत्तियां और मुलतानी मिट्टी मिलाकर लगाएंगी तो स्किन 24 घंटे में चमकने लगेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
मई जून में गर्मी काफी तेज होती है ऐसे में आप कोशिश करें कि 11 बजे के बाद घर से ना निकले। बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं। पानी की बोतल साथ रखें और फेस को अच्छे से कवर करके जाएं जिससे हीट वेव आपके स्किन को ना झुलसा पाएं।


Click it and Unblock the Notifications