भीषण गर्मी में पहनें इन एक्ट्रेसेस की तरह कॉटन की ये सॉफ्ट कुर्तियां, पूरे दिन रहेंगी रिलैक्स...

Summer cotton kurti collection: गर्मी हर दिन बढ़ती ही जा रही है ऐसे में स्किन भी रफ और डार्क होती जा रही है। गर्मियों में पसीना अधिक आता है जिस वजह से अगर आपने पॉलिस्टर मिक्स कॉटन या किसी और वैरायटी के कपड़े पहने हैं तो पसीने की वजह से आपको स्किन इनफेक्शन भी हो सकता है इस भीषण गर्मी में यह बेहद जरूरी है कि आप ऐसे रिलैक्सिंग कपड़े पहनें जिससे आपकी स्किन को भी सांस मिले। बता दें कि बॉलीवुड हसीनाएं भी गर्मियों में खासतौर पर कॉटन की कुर्तियां पहननी पसंद करती हैं जिससे वह पूरे दिन रिलैक्स रहें।
सारा अली खान
गर्मियों में खासतौर पर आप कोशिश करें कि आप लाइट कलर के कपड़े पहने। सफेद रंग गर्मियों के लिए परफेक्ट रहता है। यह हीट जनरेट नहीं करता है। आप आपको रिलैक्स भी करता है। इसलिए कोशिश करें कि आप थोड़े ढीले और लाइट कलर के कॉटन के कपड़े पहने।जाह्नवी कपूर
अगर आप थोड़ा ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं तो आप कोशिश करें कि प्रिंटेड कुर्ता सेट के साथ दुपट्टा कैरी करें। कॉटन का सूट गर्मियों में सबसे ज्यादा रिलैक्सिंग रहता है। इससे पसीना स्किन में मरता नहीं है और ऐसे कपड़े पहनने से आप स्किन इनफेक्शन और दाद जैसी दिक्कतें नहीं झेलेंगे।यह भी पढ़ें- पार्टी में पहन लिए अंकिता लोखंडे जैसे ये डीप नेक ब्लाउज तो हर कोई करेगा तारीफ, हिरोइन से नहीं लगेंगी कम
कियारा आडवाणी
आप कियारा की तरह कॉटन का प्लाजो कुर्ता सेट पहन सकती हैं। यह देखने में तो अच्छे लगते ही हैं साथ ही में काफी ज्यादा कंर्फटेबल फील करेंगी। कुर्ते के साथ ही लॉन्ग प्लाजो आपके लिए इस गर्मी में बेस्ट च्वाइस रहने वाला है।अनन्या पांडे
अगर आपको चिकनकारी सुट पसंद है तो कोशिश करें कि आप चिकन के सूट घर में पहनें। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत होते हैं। साथ ही में काफी रिलैक्सिंग होती हैं।More from Filmibeat
summer cotton kurti collection lifestyle lifestyle news cotton kurti cotton plazo kurti cotton kurta summer wear


Click it and Unblock the Notifications















