जन्नत 2 के साथ दिखेगा राउडी राठौर
इस बार की गर्मियों में दर्शकों को बॉलीवुड की तरफ से अच्छी सौगात मिलेंगी। बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। जो रोमांस, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होंगी इनमें हॉलीवुड की द एवेंजर्स, मेडागास्कर 3 से लेकर बॉलीवुड की जन्नत 2 से राउडी राठौर शामिल हैं।
ऑस्कर विनर ह्युगो 3डी 4 मई को और 8 जून को मेडागास्कर प्रदर्शित हो रही है। ह्युगो 1930 के दशक के कथानक पर बनी फिल्म है जबकि मेडागास्कर 3 वन्यजीवों पर आधारित है।
हॉलीवुड फिल्म के चाहने वालों के लिए जबरदस्त एक्शन से भरपूर 'द एवेंजर्स' भी है। यूटीवी मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित यह फिल्म एक साथ देश के 800 स्क्रींस पर दिखाई जाएगी, जो किसी भी हॉलीवुड की फिल्म के लिए अब तक का रिकार्ड है। यह हिंदी, तमिल एवं तेलुगू भाषाओं में भी आएगी। इसके अलावा सिंड्रेला 3डी, मेन इन ब्लैक 3, ब्रेव 3डी और चिम्पैजी भी सिनेमाहालों में प्रदर्शित होंगी।
इस दौरान बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। मई में जहां जन्नत 2, द फॉरेस्ट डैंजरस इश्क, इश्कजादे और डिपार्टमेंट प्रदर्शित होगी। जबकि जून में राउडी राठौर,शंघाई, फरारी की सवारी, गैंग्स ऑफ वासेपुर और तेरी मेरी कहानी दर्शकों के मनोरंजन के लिए हाजिर होगी।


Click it and Unblock the Notifications











