''सिर्फ अक्षय कुमार की वजह से साइन की फिल्म..''
[बॉलीवुड न्यूज] तेलुगु एक्टर सुमन तलवार फिल्म 'गब्बर इज बैक' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। बॉलीवुड में एंट्री को लेकर उत्साहित सुमन कहते हैं कि उन्होंने यह फिल्म सिर्फ इसीलिए साइन की क्योंकि वे अक्षय कुमार के साथ काम करना चाहते थे।

जी हां, अक्षय कुमार जो कि फिल्म 'गब्बर इज बैक' में मुख्य किरदार निभा रहे हैं, उनकी वजह से इस सीनियर एक्टर ने फिल्म साइन की। सुमन के अनुसार, उनके लिए इससे बेहतरीन डेब्यू नहीं हो सकता है।
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि निर्देशक इस इस फिल्म के लिए अक्षय ने ही उनका नाम सुझाया था। वे निर्देशक कृष को पहले ही जानते हैं, लिहाजा उन्हें इस फिल्म में काम करके बहुत मजा आया।
Cute PIC: अक्षय कुमार की बेटी देगी बाबा रामदेव को कंपिटिशन
सुमन तलवार ने बताया कि, जब गब्बर इज बैक का ऑफर तभी उन्हें पता था कि फिल्म में काफी एक्शन सीन होंगे क्योंकि हीरो अक्षय कुमार हैं। बहरहाल, उन्होंने बताया कि स्क्रीन पर अक्षय कुमार के साथ फाइट करना आसान नहीं है। लेकिन उन्होंने इस मौके को एन्जॉय किया।
'गब्बर इज बैक' एक मई को रिलीज होने वाली है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
