#JustIn: सलमान खान की सुलतान ने बनाया भारत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
सलमान खान की सुलतान ने पिछले साल वाकई इतिहास बनाया था और अभी तक भी फिल्म ने एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाना नहीं छोड़ा है। जहां इस साल फिल्म चीन में रिलीज़ होने के लिए तैयार है, वहीं आज फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बनाया।
ट्विटर इंडिया ने खुलासा किया कि सुलतान हैशटैग, अभी तक का सबसे ज़्यादा ट्वीट किया गया हैशटैग है। पूरे भारत में ट्विटर के पूरे इतिहास में।

ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म पिछले साल की सबसे बड़ी फिल्म थी। वहीं ये सलमान खान के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म थी। खासतौर से इसलिए क्योंकि सलमान खान ने ऐसा किरदार जीवन में कभी नहीं किया था।
सलमान खान की ट्यूबलाइट फ्लॉप हो गई। लेकिन इससे बड़ा झटका सलमान खान फैन्स को लग चुका है। दरअसल, माना जा रहा था कि 2019 में सलमान खान राजेश खन्ना का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। राजेश खन्ना के पास, लगातार 15 ब्लॉकबस्टर देने का रिकॉर्ड है।
राजेश खन्ना के पास बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था और फैन्स खुश थे कि 2019 में इस पर सलमान खान का कब्ज़ा होगा। अभी तक सलमान के खाते में 10 बैक 2 बैक सुपरहिट फिल्में हैं और 2017 में ट्यूबलाइट और टाईगर के साथ ये आंकड़ा 12 पहुंच जाता।
जानिए सलमान खान के नाम बेस्ट रिकॉर्ड -


Click it and Unblock the Notifications












