सुल्तान VS टाईगर जिंदा है.. कांटे की टक्कर दे रहे हैं सलमान खान.. धमाकेदार!
Recommended Video

ट्यूबलाइट को नजरअंदाज किया जाए.. तो सलमान खान की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म सुल्तान रही है। अली अब्बास जफर ने निर्देशन में बनी यह फिल्म सलमान की दूसरी 300 करोड़ी फिल्म थी। वहीं, इस जोड़ी की ताज़ा रिलीज टाईगर जिंदा है भी 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।
'टाईगर जिंदा है' के बाद.. फिर से जुड़ेंगे सलमान खान- कैटरीना कैफ
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है.. और भारत में फिल्म ने अब तक 206 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। इस हिसाब से देखें तो टाईगर जिंदा है पिछली फिल्म सुल्तान को कड़ी टक्कर दे रही है।

सुल्तान ने अपने पहले हफ्ते में 208.52 करोड़ की कमाई की थी। खास बात है कि फिल्म ईद के मौके पर बुधवार को रिलीज हुई थी। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए काफी समय था। वहीं, टाईगर जिंदा है को क्रिसमस का फायदा मिल रहा है।
यहां देंखे बॉक्स ऑफिस पर सुल्तान VS टाईगर जिंदा है-


Click it and Unblock the Notifications