#HOUSEFULL: इसे कहते हैं 'सुल्तान' का क्रेज.. बुकिंग का हाल.. धमाकेदार!

By Neeti

सलमान खान की 'सुल्तान' 6 जुलाई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म से सिर्फ फैंस को ही नहीं, बल्कि ट्रेड पंडितों को भी काफी उम्मीद है। सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार ओपनिंग करने वाली है। जी हां, ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म ओपनिंग डे पर 40-42 करोड़ की कमाई करने वाली है।

Sultan

यदि आप बुकिंग का हाल देंखेगे तो आप भी इस बात से सहमत होंगे। एडवांस बुकिंग में सुल्तान लगभग हर जगह हाउसफुल हो चुकी है। कई मल्टीप्लेक्सेस में सुल्तान को 15 से ज्यादा शोज दिए गए हैं। ओपनिंग डे के सभी नाइट शो लगभग फुल हो चुके हैं। वहीं, कुछ मल्टीप्लेक्सेस सिर्फ सुल्तान के ही शो चलाने वाले हैं।

लेकिन रिकॉर्ड बनाया है पुणे के cinepolis, seasons mall ने। जी हां, यहां सुल्तान के 45 शोज लगे हैं.. एक के बाद एक.. जी हां.. यह अपने अाप में एक रिकॉर्ड है। वहीं, ओपनिंग के कुछ शो फुल भी हो चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस PREDICTION: सलमान की 'सुल्तान'.. धुंआधार ओपनिंग को तैयार!

मुंबई, बैंगलुरू, दिल्ली, कोलकाता, पुणे.. हर शहर में लगभग सुल्तान के टिकट का यही हाल है। कई मल्टीप्लेक्सेस ने सभी शो को हटाकर सिर्फ सुल्तान के शो रखे हैं। वहीं, सिंगल थियेटर्स में हालत और भी धमाकेदार है।

हम्मम.. हो भी क्यों ना भाई। आखिर सलमान खान की फिल्म का इंतजार तो बच्चे से लेकर बूढ़ों तक को होता है। सुल्तान 6 जुलाई को आपके सामने होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X