#LastPic: सलमान की इस आखिरी तस्वीर के साथ खत्म हुई सुलतान की शूटिंग
सलमान खान की सुलतान की शूटिंग पूरी हो चुकी है और शूटिंग के आखिरी दिन सलमान खान खेतों में ट्रैक्टर चलाते दिखे। गौरतलब है कि एक दिन पहले अनुष्का शर्मा भी बिल्कुल ऐसा ही सीन शूट करती दिखी थीं।
अब जब फिल्म पूरी हो चुकी है तो अली अब्बास ज़फर जल्द से जल्द इसे एडिटिंग टेबल पर पहुंचाएंगे जिससे कि फिल्म समय से तैयार हो जाए और ईद पर धमाका करने के लिए तैयार रहे।
लेकिन अब ये है सुलतान के सेट से आखिरी तस्वीर। यानि कि अब बस आपको फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार करना होगा और फिर ईद का। हालांकि बीच में आपको सुलतान के गाने या डायलॉग प्रोमो मिलते रहेंगे। तब तक देखिए सुलतान की शूटिंग की सारी तस्वीरें यहां क्लिक करके

सलमान खान की फिल्म सुल्तान के दो टीजर ने जैसा धमाका किया है, उसके बाद अब फैंस फिल्म के लिए और भी क्रेजी हो गए हैं। आखिर, सलमान सलमान हैं.. उनसे जुड़ी कोई भी बात फैंस को उत्साहित कर देती है।
सलमान खान सुल्तान में एक हरयाणवी पहलवान के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर के हाथों में है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications