'सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ने मेरी जान बचा ली....'
सलमान खान की फिल्म सुल्तान में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर अमित साध का कहना है कि सुल्तान ने उनकी जान बचा ली। क्यों और कैसे, यहां जानें पूरी खबर.
जी हां, यह कहना है फिल्म 'सुल्तान' में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर अमित साध का। हाल ही में अमित साध ने कहा कि सुल्तान के बाद से उन्हें कई ऑफर मिलने लगा है। इस फिल्म के बाद से इंडस्ट्री ज्यादा गंभीरता के साथ लेने लगी है।
हम्म.. इतना ही नही्, बल्कि अमित साध ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि, सलमान खान जिस फिल्म में होते हैं, वह फिल्म खुद ब खुद बड़ी हो जाती है। मैं उनके साथ फिर से जरूर काम करना चाहूंगा। फिलहाल मेरे पास कई ऑफर हैं और कुछ बेहतरीन फिल्म करना चाहता हूं।
ये रहे 'ट्यूबलाइट' के दूसरे हीरो.. सलमान खान के साथ पांचवीं फिल्म!

बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-
टाईगर जिंदा है
सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल टाईगर जिंदा है में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2017 दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।
ट्यूबलाइट
कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 2017 के ईद पर रिलीज होगी।
दबंग 3
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की दबंग जोड़ी धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.
किक-2
2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल पर भी काम किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी।
सूरज बड़जात्या की फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने सूरज बड़जात्या को एक स्क्रिप्ट लिखने को कहा है.. और फाइनल किया है कि इस फिल्म में वही मेनलीड एक्टर होंगे।
रेस 3
रेस 3 की स्क्रिप्ट पर तैयारी शुरू हो चुकी है। खबर है कि इस फिल्म में भी एक्शन, थ्रिल और रोमांस होगा। हालांकि फिल्म के कास्ट का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। अफवाहों की मानें तो फिल्म के लिए सुपरस्टार सलमान खान को अप्रोच किया गया है।
धूम 4
यशराज फिल्म्स की धूम 4 से भी सलमान खान लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कबीर खान की अगली फिल्म
अफवाहों की मानें तो कबीर खान ने अपनी चौथी फिल्म के लिए सलमान खान को लॉक कर लिया है। यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications







