#7Days: सलमान और अनुष्का की ये नई तस्वीर धड़कनें तेज़ करेगी!
सलमान खान की सुलतान का एक्साइटमेंट हर दिन के साथ बढ़ रहा है। केवल सात दिन बाद सलमान खान का ये धमाका स्क्रीन पर होगा और फैन्स फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में सुलतान और आर्फा की इस नई तस्वीर ने लोगों के दिल की धड़कनें बढ़ा दी है।
ये तस्वीर उस समय की है जब सलमान और अनुष्का ने गन्ने के खेत में शूटिंग की थी। शूटिंग की सारी तस्वीरें देखिए यहां। इस तस्वीर को देख कर लग रहा है कि फिल्म में सलमान ने भरपूर रोमांस किया है।

फिल्म की शूटिंग यूपी में भी हुई और उस हिसाब से सुलतान की ये कहानी लीक हुई...जो कि काफी बोरिंग है। ये तो तय है कि सुलतान में इंटरटेनमेंट का पूरा डोज़ है।
सुलतान के अलावा सलमान खान कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट में फंस चुके हैं तो अनुष्का अपने होम प्रोडक्शन फिल्लौरी को पूरा करने में जुट गई हैं। [30 तस्वीरों में पढ़िए सुलतान की पूरी कहानी और धमाकेदार सस्पेंस]
सुलतान ईद पर रिलीज़ हो रही है और शाहरूख खान ने सलमान को ईद वीकेंड तोहफे में दे दिया है। अब देखना है कि सुलतान बजरंगी भाईजान की तरह ईद अपने नाम कर पाती है कि नहीं।
फिल्म को लेकर धुंआधार प्रमोशन शुरू हो चुका है। अभी तक फिल्म के लिए जितना ज़्यादा फैन्स में एक्साइटमेंट है, उसे देखकर तो लगता है कि इस बार सलमान खान शाहरूख का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ेंगे जो अभी तक हैप्पी न्यू ईयर के पास है।
[#Mistake: सलमान के गुस्से से इतना डर गए शाहरूख...कर डाला LOSS!]


Click it and Unblock the Notifications
