#SultanTeaser: इस बार NO सलमान खान.. दिखेगी दूसरे 'सुल्तान' की कहानी!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म से सलमान खान एक बार फिर धमाका करने वाले हैं। फिल्म का टीजर बेहतरीन है और फैंस अभी से इसे लेकर क्रेजी हो चुके हैं। बता दें, टीजर को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म सुल्तान का टीजर काफी धमाकेदार रहा। टीजर में सलमान खान की एंट्री से लेकर कुश्ती पर बराबर फोकस किया गया है। साथ ही हरियाणा की जनता.. निर्देशक ने टीजर को बड़ा और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
KUCH BHI: 'सुल्तान' का उड़ा मजाक.. निर्देशक ने दी अजीबोगरीब सफाई.. FAIL!
बहरहाल अब फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज किया जाएगा। जी हां, फिल्म के निर्देशक इस टीजर में सलमान खान को नहीं, बल्कि अनुष्का शर्मा को दिखाएंगे। फिल्म का दूसरा टीजर पूरी तरह से अनुष्का की कहानी कहेगा, जो कि फिल्म में कुश्ती करती दिखेंगी।
सलमान खान को तो फैंस ने देख लिया और सिर आंखों पर भी बैठा लिया। लिहाजा, अब देखना है कि अनुष्का शर्मा सुल्तान को कहां तक लेकर जाती हैं। आखिर इस फिल्म के लिए अनुष्का ने काफी ट्रेनिंग ली है। फिल्म की लीक हुई कहानी के अनुसार, फिल्म में अनुष्का का किरदार काफी अहम है।
यहां जानें क्या होगी सुल्तान की कहानी-


Click it and Unblock the Notifications


