'सुल्तान' की रिलीज डेट FINAL.. 5 दिनों तक बजेगा सलमान खान का डंका!
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, आखिरकार सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जैसा कि कहा जा रहा था, फिल्म ईद के मौके पर ही रिलीज होगी। लेकिन बता दें, फिल्म शुक्रवार यानि की 8 जुलाई को नहीं, बल्कि 6 जुलाई (बुधवार) को ही रिलीज कर दी जाएगी।
कोई शक नहीं कि ईद पर मौके पर 5 दिनों का पूरा वीकेंड फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग देगा। एक तो ईद रिलीज.. ऊपर से 5 दिनों का स्लॉट.. लगता है निर्माता सलमान खान को एक और 300 करोड़ी फिल्म देने वाले हैं।
SHOCK: 'सुल्तान' पाने के लिए क्या क्या किया.. अब हो रही हैं बदनाम!
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुल्तान' का टीजर भी रिलीज हो चुका है और सुपरहिट भी। फिल्म में सलमान खान, अनुष्का शर्मा और रणदीप हुडा मुख्य किरदारों में हैं।
सुल्तान यशराज बैनर के तले रिलीज हो रही है। लिहाजा, फिल्म को वर्ल्डवाइड शानदार रिलीज मिलेगी। बता दें, फिल्म को उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है।
यहां जानें सलमान खान की सुल्तान में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications