#SultanTeaser: देखिए हरियाणा की शान - सुलतान अली खान!
भले ही सलमान खान की सुलतान के पहले पोस्टर की हर तरफ खिल्ली उड़ाई गई हो लेकिन फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है और ये आपको पूरा सलमान फील देने वाला है।
टीज़र में आपको मिलेंगे हरियाणा की शान सुलतान अली खान। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही सलमान खान की फिल्म सुलतान को अली अब्बास ज़फर ने डायरेक्ट किया है और टीज़र के साथ ये भी एलान हो गया है कि सलमान खान सुलतान बन कर फैन्स से ईद पर मिलने वाले हैं।
[सुलतान के ये 10 पोस्टर होश उड़ाने के लिए काफी!]
इस टीज़र में कोई भी डायलॉग नहीं है बस सलमान खान का इंट्रोडक्शन है - मिलिए हरियाणा की आन बान और सान - सुलतान अली खान।
[क्यों ऐश के आगे हार जाएगी सलमान की सुलतान]
हालांकि टीज़र में बैकग्राउंड डायलॉग्स से लेकर म्यूज़िक तक में पूरा हरियाणा कल्चर दिख रहा है और अब फैन्स बस ट्रेलर के लिए दिल थाम कर बैठ गए हैं।
देखिए सुलतान का टीज़र -


Click it and Unblock the Notifications


