TEASER 2: देखिए हरियाणा की शेरनी.. 'सुल्तान' की जान- बेगम आर्फा
[बॉलीवुड न्यूज] 'सुल्तान' टीजर में आपने सलमान खान की पहलवानी तो देख ली है। बहरहाल, अब स्वागत करिए हरियाणा की शेरनी आर्फा का। जी हां, हम बात कर रहे हैं अनुष्का शर्मा की।
टीज़र में आपको मिलेंगे हरियाणा की शेरनी आर्फा से। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही सलमान खान की फिल्म सुलतान को अली अब्बास ज़फर ने डायरेक्ट किया है और टीज़र के साथ ये भी एलान हो गया है कि सलमान खान और अनुष्का शर्मा पहलवान बन कर फैन्स से ईद पर मिलने वाले हैं।
[10 कारण: सलमान खान की 'सुल्तान' से बेहतर है शाहरूख की 'रईस']
पहले टीजर की तरह ही इस टीज़र में कोई भी डायलॉग नहीं है बस अनुष्का शर्मा का इंट्रोडक्शन है - मिलिए हरियाणा की शेरनी और सुल्तान की जान - आर्फा।
हालांकि टीज़र में बैकग्राउंड डायलॉग्स से लेकर म्यूज़िक तक में पूरा हरियाणा कल्चर दिख रहा है और अब फैन्स बस ट्रेलर के लिए दिल थाम कर बैठ गए हैं।
देखिए सुलतान का टीज़र -


Click it and Unblock the Notifications
