Shoot Pics: सलमान सुलतान से भिड़ने को तैयार बेगम अनुष्का

[बॉलीवुड समाचार] बेगम अनुष्का सुलतान सलमान से फाइट करने को पूरी तरह से तैयार लग रही हैं। उनकी ट्रेनिंग धमाकेदार ढंग से चल रही है और अब उन्होंने अपनी ट्रेनिंग की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

शूटिंग उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब में हो रही है। फिल्म के इस सीन पर काफी ध्यान दिया जा रहा है, जहां सलमान और अनुष्का फाइट करने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो इसके लिए अनुष्का को बेहद कड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है और अनुष्का ना के बराबर मेकअप में दिखेंगी।
[मैं सुलतान की अकेली हीरोइन हूं - अनुष्का]

सलमान खान तो अपने किरदार के लिए महीनों से ट्रेनिंग ले रहे हैं। लेकिन अनुष्का ने कुछ ही समय पहले फिल्म को जॉइन किया है। लिहाजा, अनुष्का को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

बहरहाल, सलमान- अनुष्का के इस फाइट फेस-ऑफ को देखना काफी दिलचस्प होगा। आखिर काफी कम एक्ट्रेस ही हैं, जो सलमान के सामने दमदार दिख पाएं।

देखिए सलमान, अनुष्का और मृणाल के सुलतान लुक -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X