New PIC: 'सुल्तान' टीजर के बाद.. सलमान खान की एक और झलक.. हो जाएंगे क्रेजी!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का टीजर मंगलवार को रिलीज हो चुका है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म से सलमान खान एक बार फिर धमाका करने वाले हैं। फिल्म का टीजर बेहतरीन है और फैंस अभी से इसे लेकर क्रेजी हो चुके हैं। बता दें, टीजर को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म सुल्तान का टीजर काफी धमाकेदार रहा। टीजर में सलमान खान की एंट्री से लेकर कुश्ती पर बराबर फोकस किया गया है। साथ ही हरियाणा की जनता.. निर्देशक ने टीजर को बड़ा और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
10 कारण: सलमान खान की 'सुल्तान' से बेहतर है शाहरूख की 'रईस'
खैर, टीजर के बाद ही सलमान खान की एक और रिलीज की गई है। यहां पहलवान लुक में सलमान खान परफेक्ट दिख रहे हैं। वहीं, तस्वीर में इफैक्ट भी काफी अच्छा है।
बता दें, टीजर से एक दिन पहले सुल्तान का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे लेकर फिल्म की और सलमान खान का काफी मजाक बनाया गया, क्योंकि पोस्टर में काफी फोटोशॉप किया गया था। शायद इसीलिए निर्देशक ने टीजर के जरीए सबका मुंह पर ताला लगा दिया।
यहां देखें फिल्म 'सुल्तान' से रिलीज अब तक की बेस्ट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

