DHAMAKA: रिलीज़ हुआ सुलतान का शाहरूख वाला सीन...देखिए तुरंत!
सुलतान में शाहरूख खान हैं या नहीं, बस सबको इसी सरप्राइज़ के खुलने का इंतज़ार था और अब सुलतान का नया डायलॉग प्रोमो रिलीज़ हो चुका है और सलमान खान के साथ तो पता नहीं, पर उनकी बातों में शाहरूख खान ज़रूर है।
दरअसल, इस प्रोमो में सलमान खान अनुष्का शर्मा के पीछे पड़े हुए हैं और तभी उनको एक कोच कहता है, खुद के साहरूख खाण समझे है के? (खुद को शाहरूख खान समझता है क्या)
[शाहरूख - सलमान को साथ लाने में बिक जाउंगा]
सलमान तुरंत जवाब देते हैं - साहरूख खाण का मज्जाक ना उड़ाओ। मन्ने वो बहुत पसंद है। जब वो लड़की की आंख में आंख डाल के देखे है ना तो अंधी लड़की भी पट जावे है। (शाहरूख खान का मज़ाक मत उड़ाओ, मुझे वो बहुत पसंद है। जब वो आंख में आंख डालके देखता है तो अंधी लड़की भी पट जाती है।)
[शाहरूख मेगास्टार है और सलमान सुपरस्टार...पर अब डरता हूं]
सुलतान की ये बात सुनकर आर्फा भी हंस देती है। सुलतान 6 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और अब फैन्स फिल्म का इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं। देखिए सुलतान का ये 'शाहरूख प्रोमो' -


Click it and Unblock the Notifications
