सलमान के लिए बुरी खबर...रिलीज़ से पहले ही हो लीक हो गई सुल्तान!
सलमान खान की फिल्म मच अवेटेड मूवी सुल्तान आज रिलीज़ हो गई है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो में सुल्तान फिलहाल धमाका करती नज़र आ रही है। लेकिन एक तरफ जहां इस फिल्म का लोगों पर इतना क्रेज़ है वहीं सलमान और फिल्म से जुड़े बाकी के मेंबर्स के लिए बुरी खबर आ रही है।

खबर है कि सुल्तान फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी है। इस फिल्म के लीक होने की खबर की पुष्टि करते हुए साइबर क्राइम एक्सपर्ट दीप शंकर ने बताया है कि फिल्म की कॉपी डार्कनेट पर उपलब्ध है और जल्द ही टोरंट पर भी आ जाएगी। सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे एक्सपर्ट ने 2 घंटे 36 मिनट लंबी इस फिल्म के कुछ स्क्रीन शॉट्स भी कुछ मीडिया हाउस के साथ शेयर किए हैं।
[अगर ये फिल्में न होती तो सलमान कैसे बनते 'सुल्तान'!]
साथ ही ऐसी रिपोर्ट्स भी हैं कि जब फिल्म के लीक होने की खबर मिली तो कई वेबसाइट्स को ब्लॉक भी कर दिया गया है। साइबर इन्वेस्टिगेटर ने बताया है कि कई मंगलवार शाम से ही बेवसाइट्स और लिंक्स को तुंरत हटा दिया गया।
गौरतलब है कि इस फिल्म का लोग काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे और आज ईद होने के कारण इस फिल्म को आज ही रिलीज़ कर दिया गया है। फिलहाल इस फिल्म का काफी पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications