#100Days: सुलतान के सौ दिन और बना एक और नया शानदार RECORD

सलमान खान की सुलतान के नाम एक और शानदार रिकॉर्ड। जिसे सुनकर सलमान फैन्स खुश हो जाएंगे।

सलमान खान की सुलतान को 100 दिन पूरे हो गए और फिल्म ने एक और शानदार रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, फिल्म की हाल ही में स्क्रीनिंग हुई बुसान इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में।

और यहां लोगों का रिस्पॉन्स फिल्म को लेकर शानदार था। ये बुसान में फिल्म की दूसरी स्क्रीनिंग थी और फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर की मानें तो लोगों को फिल्म बहुत पसंद आई।

Sultan records

गौरतलब है कि सुलतान ने ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म कैसी होगी, इसके बारे में किसी को कोई बात ना करनी थी ना ही करनी है। बात हो रही है तो केवल ये कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना गदर मचाया।
[#ScoreCard: अक्षय 42, अजय 33, सलमान 29, शाहरूख 28, आमिर 23]

हालांकि फिल्म की असली परीक्षा थी कुछ ऑल टाइम खान रिकॉर्ड्स। और ये रिकॉर्ड थे शाहरूख खान और आमिर खान के नाम। सबको लगा कि सलमान की आंधी में इन रिकॉर्ड्स की ऐसी की तैसी हो जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

भले ही सुलतान ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हों लेकिन फिर भी ऐसे 7 रिकॉर्ड्स हैं जिन्हें सलमान खान छू भी नहीं पाए। यहां देखिए सलमान खान को तोड़ने हैं कौन से ऑल टाइम रिकॉर्ड जिनमें शामिल थे कुछ शाहरूख तो कुछ आमिर खान रिकॉर्ड
[#100CroreClub: 2016 में बॉलीवुड को मिलेगी 50वीं 100 करोड़ी फिल्म!]

थे सारे मौके पर चूके
हालांकि सलमान खान के पास सारे मौके थे। सुलतान का धुंआधार प्रमोशन हुआ वहीं सलमान खान की रेप कंट्रोवर्सी ने भी उनका काफी साथ दिया। लेकिन इतने के बावजूद सलमान खान कहीं भी इन खान रिकॉर्ड्स को छू भी नहीं पाए जो शाहरूख और सलमान खान बना चुके थे। जानिए वो 9 रिकॉर्ड्स जो अब भी इंतज़ार में है कि कोई तो हमारे आगे बढ़े!

2016 की प्रॉफिट वाली फिल्म
2016 की सबसे ज़्यादा प्रॉफिट वाली फिल्म है नीरजा। इस मामले में भी फिलहाल सुलतान पीछे ही है। अब देखना है कि सुलतान नीरजा को पीछे कर पाएगी या नहीं।

सबसे जल्दी 300 करोड़
पीके ने केवल 16 दिन में 300 करोड़ क्लब में एंट्री की थी और सुलतान को रिलीज़ हुए 28 दिन हो चुके हैं। धीरे धीरे ही सही फिल्म लगभग 300 का आंकड़ा छूने के करीब पहुंची है।

सबसे बड़ी कमाई वाली
फिल्म अभी तक ये रिकॉर्ड 340 करोड़ के साथ पीके के पास है। और सलमान को कुछ भी करके अब पीके से ये रिकॉर्ड तो छीनना ही था, सुलतान बनने के लिए। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

सबसे बड़ी इंटरनेशल कमाई
भारत छोड़िए विदेशों में भी सुलतान ने 500 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। जबकि आमिर खान की पीके पहले ही 700 करोड़ पहुंच चुकी है और यहां तक पहुंचना अब सलमान खान के लिए काफी मुश्किल होगा। क्योंकि ऋतिक रोशन की इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है।

सबसे बड़ी ओपनिंग
अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड है शाहरूख खान की हैप्पी न्यू ईयर के पास। फिल्म ने 44.97 crore की ओपनिंग की थी। माना जा रहा था कि सुलतान इस आंकड़े को पार कर लेगी। काफी हो हल्ला भी मचा था लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं पाया।

सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन
अभी तक ये रिकॉर्ड भी शाहरूख खान की हैप्पी न्यू ईयर के पास है। जिसकी ओपनिंग से ज़्यादा सिंगल डे कलेक्शन अभी तक किसी फिल्म ने नहीं किया। ओपनिंग के बाद भी सुलतान को जिस तरह से लोग वाह वाह कह रहे थे, लगा था कि ये रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

एक हॉलीडे के साथ ओपनिंग वीकेंड
धूम 3 के पास बिना किसी छुट्टी सबसे ज़्यादा ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड है, 107 करोड़ के साथ। यानि कि इस वीकेंड में केवल एक ही दिन छुट्टी थी। सुलतान के पास ईद वीकेंड था। इसलिए धूम 3 का ये रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है। उम्मीद है कि दंगल ऐसा कुछ करेगी!

पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा कमाई
सलमान की जितनी भी फैन फॉलोइंग हो लेकिन बजरंगी भाईजान पाकिस्तान के दिल पर ज़रा सा कम राज करते हैं। अभी भी पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म पीके है।

सबसे बड़ा सोमवार
ये माना जाता है कि सोमवार, फिल्मों के लिए टेस्ट की तरह होता है। अगर उस दिन भी फिल्म कमा ले गई तो अच्छा खासा कमाएगी। यही नहीं हो पाया सुलतान के साथ। क्योंकि सबसे ज़्यादा कमाने वाले सोमवारों में सुलतान छठवें नंबर है। पीके, धूम 3, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों के बाद।ठ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X