#Sultan को सेंसर बोर्ड ने कितने नंबरों से किया पास?
सुलतान फैन्स के लिए खुशखबरी है कि सलमान खान की फिल्म सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट के साथ बिना किसी कट के पास कर दी गई है। सेंसर पैनल को फिल्म काफी पसंद आई है और माना जा रहा है कि फिल्म उम्मीदों से परे प्रदर्शन करेगी।
सुलतान का ट्रेलर पहले ही फैन्स को बेहद पसंद आया। अनुष्का शर्मा और सलमान खान का रोमांस जहां पहली बार देखने को सब एक्साइटेड थे वहीं ट्रेलर ने भी लोगों को खासा इंप्रेस किया।
[OUCH: सलमान के साथ ये सीन करने में अनुष्का हो गईं पानी पानी!]
फिल्म में सलमान खान अखाड़े में कुश्ती लड़ते नजर आ रहे हैं और अनुष्का शर्मा भी पहलवान की भूमिका में दिख रही हैं। फिल्म में अनुष्का के किरदार का नाम अर्फा है। सलमान को हरियाणवी में बात करता सुनने के लिए भी फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।
[#Catch: 3 मिनट...30 तस्वीरें और 2 सलमान और सामने आया REAL सुलतान!]
वहीं फिल्म में सलमान की बॉडी फैंस को पसंद आएगी। सलमान खान के कोच के किरदार में रणदीप हुड्डा भी शानदार लग रहे हैं। फिल्म आठ जुलाई, 2016 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।
देखिए ट्रेलर के 10 सीन जिन्हें देखकर सबने कहा वाह सलमान! -


Click it and Unblock the Notifications