#SultanDobaara: नया पोस्टर....नया अंदाज़...वाह सुलतान बाबू...बढ़िया है!

सलमान खान के फैन्स सुलतान का कलेक्शन 300 करोड़ पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और यही कारण है कि अब ट्विटर पर फिल्म को दोबारा देखने की मुहिम शुरू कर दी गई है।

और इसमें फैन्स का साथ दिया है यशराज फिल्म्स की टीम ने जिसने फिल्म का नया पोस्टर लॉन्च किया है, प्रिस्मा में। प्रिस्मा एक नया एप है, जिससे आपकी तस्वीर की पेंटिंग बन जाती है। और बॉलीवुड में इसका जमकर इस्तेमाल हो रहा है।
[शाहरूख - आलिया एक दूसरे को लिख रहे हैं चिट्ठियां!]

तो फिर सलमान खान और सुलतान इससे दूर कैसे रहते भला। तो बस सुलतान के नए प्रिस्मा पोस्टर के साथ फिल्म को दोबारा देखने का एलान कर दिया गया है।

अब तक फिल्म ने 276 करोड़ की कमाई कर ली है और माना जा रहा है कि इस प्लान के बाद फिल्म इस हफ्ते के अंत तक आराम से 300 करोड़ पहुंच जाएगी। हालांकि कुछ फिल्म क्रिटिक की मानें तो ऐसा मुश्किल है।
[बॉक्स ऑफिस का Sultan: सलमान की 6वीं ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर]

लेकिन फैन्स का क्रेज़ अभी भी सुलतान को लेकर बरकरार है और इस नए पोस्टर को देखकर फैन्स एक बार फिर एक्साइटेड ज़रूर होंगे और सुलतान दोबारा देखने का प्लान भी ज़रूर बनाएंगे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X