''सलमान खान के बाद.. अब आमिर खान के साथ काम करना है..''
सुल्तान में सलमान खान के साथ काम करने के बाद अब एक्टर अमित साध आमिर खान के साथ काम करना चाहते हैं। फिलहाल अमित साध फिल्म रनिंग शादी में नजर आएंगे।
फिल्म 'रनिंग शादी' में मुख्य किरदार निभा रहे एक्टर अमित साध ने आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है। अमित का कहना है कि बॉलीवुड में बहुत टैलेंट हैं.. वे किसी अच्छी कहानी, अच्छे डाइरेक्शन का हिस्सा बनना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल उन्हें आमिर खान के साथ काम की इच्छा है।
[इस स्टार किड की डेब्यू फिल्म.. और हीरो होंगे सलमान खान.. वाह!]
बता दें, 2016 में अमित साध सलमान खान के साथ फिल्म 'सुल्तान' में नजर आए थे। फिल्म के अमित साध ने कहा था, कि सुल्तान के बाद से उन्हें कई ऑफर मिलने लगी है। इस फिल्म के बाद से इंडस्ट्री ज्यादा गंभीरता के साथ लेने लगी है।

इतना ही नही्, बल्कि अमित साध ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि, सलमान खान जिस फिल्म में होते हैं, वह फिल्म खुद ब खुद बड़ी हो जाती है। मैं उनके साथ फिर से जरूर काम करना चाहूंगा। फिलहाल मेरे पास कई ऑफर हैं और कुछ बेहतरीन फिल्म करना चाहता हूं।
['सलमान खान मेरी फिल्म से जुड़े.. इससे बड़ी बात क्या हो सकती है..']
हम्म.. सलमान खान, आमिर खान.. लगता है अमित साध की विश लिस्ट में बॉलीवुड खान्स सबसे पहले नंबर पर आते हैं। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक फिल्म रनिंग शादी में उनके और तापसी पन्नू की जोड़ी को कितना पसंद करती है।


Click it and Unblock the Notifications











