ATTENTION: सलमान के सुलतान टीज़र की ये गलती...बड़ी है या छोटी?
सलमान खान की सुलतान का टीज़र रिलीज़ हो चुका है और फैन्स को पसंद भी काफी आया है लेकिन अब सवाल ये उठता है कि जब इतना बड़ा प्रोडक्शन हाउस इतनी बड़ी फिल्म बना रहा हो तो गलतियों का पैमाना क्या होता है?
वैसे तो गलती हमेशा गलती होती है। छोटी या बड़ी इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। और सुलतान के टीज़र में भी हुई ऐसी ही एक गलती जिसे बहुत ही जल्दी एक फैन ने पकड़ लिया। और ट्विटर पर शेयर किया।

दरअसल, गलती थी फिल्म की टैगलाइन में जो कुश्ती को लेकर कही गई एक अंग्रेज़ी कहावत है। लेकिन स्पेलिंग में बहुत बड़ी गलती है। शायद ये टीज़र इतनी जल्दी में रिलीज़ किया गया कि यशराज फिल्म्स ने इसे ध्यान में रखना ज़रूरी नहीं समझा।
और वैसे भी अंग्रेज़ी का ग्रामर तो कहां और कितनों के पल्ले पड़ती हो, शायद यही सोच कर यशराज फिल्म्स की क्रिएटिव टीम ने इस गलती को नज़र अंदाज़ कर दिया। पर फैन्स ने तुरंत इस गलती को पकड़ा।
एक फैन ने तो यहां तक लिखा कि जब भाई की फिल्म हो और भाई के फैन हों तो इंग्लिश और स्पेलिंग पर ध्यान देने की ज़रूरत किसे है! अब उम्मीद है कि यशराज फिल्म्स इस गलती को जल्द ही सुधार लेगा!


Click it and Unblock the Notifications

