#BindaasBol "सलमान खान सुलतान देखकर SAD ना हो जाएं"
सलमान खान स्टारर सुलतान बहुत ही जल्द रिलीज़ होने वाली है और यही कारण है कि फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर नर्वस होने लगे हैं। अली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें डर है कि कहीं सलमान खान सुलतान देखकर निराश ना हो जाएं।
फिल्म को लेकर अभी से बजरंगी भाईजान से तुलना होने लगी है और बस यही चर्चा है कि क्या सलमान खान अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। बस इसी बात को लेकर अली डरे हुए हैं। उनका कहना है कि वो नहीं जानते सलमान खान को सुलतान कैसी लगेगी।
[U TURN...इस बार सलमान को दीपिका चाहिए मतलब चाहिए!]
वहीं रिकॉर्ड और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी सुलतान कैसा परफॉर्म करेगी इसका कोई अंदेशा नहीं लगाया जा सकता।
लेकिन सलमान खान की तो आदत है कि अपना हर रिकॉर्ड वो तोड़ते हैं बस इसीलिए अली थोड़ा डरे हैं क्योंकि वो सलमान खान को निराश करना नहीं चाहते हैं।
[एक सलाह...और कुछ करोड़ से टूटी सलमान - संजू की EQUATION!]
हालांकि कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता लेकिन सलमान खान को पैसों से काफी फर्क पड़ता है। यकीन ना हो ते देख लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications