सुलतान की असली ईद तो पाकिस्तान ने मनाई...5 दिन #Housefull
कुछ भी कहिए, सलमान खान की असली ईद तो पाकिस्तान ने मना दी है। सुलतान पाकिस्तान में 75 स्क्रीन और 55 सिनेमा में रिलीज़ हो रही है और वहां के थियेटर संचालकों की मानें तो फिल्म के लगभग शो 5 दिन तक हाउसफुल हो चुके हैं।
ये सब तब, जब पहले से ही सुलतान को दो पाकिस्तान और 4 हॉलीवुड फिल्में से टक्कर मिलने वाली हैं। सुलतान के अलावा पाकिस्तान में ईद पर सवाल सात सौ करोड़ का और ब्लाईंड लव नाम की दो उर्दू फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं।

इसके अलावा फाइंडिंग डॉरी, द लेजेंड ऑफ टार्ज़न, द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स और आईस एज कोलिजन भी रिलीज़ हो रही है। इन सबके बावजूद माना जा रहा है कि सुलतान पाकिस्तान की पिछले साल की ब्लॉकबस्टर जवानी फिर नहीं आनी का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
[...तो इसलिए पाकिस्तान को इतनी पसंद आई बजरंगी भाईजान!]
हुमायूं सईद की इस फिल्म ने 75 ईद पर तीन दिनों में 74.5 मिलियन की कमाई की थी। और कुल मिलाकर इस फिल्म की कमाई थी 475 मिलियन। वहीं सलमान खान की बजरंगी भाईजान भी 80 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई थी और फिल्म ने 58 मिलियन की कमाई की थी।
पाकिस्तान के एक मल्टीप्लेक्स सिनेपैक्स की मानें तो पूरे देश में 5 दिन में सुलतान के 350 शो हैं, जिनमें से ज़्यादातर बिक चुके हैं। अब इसे कहते हैं ईद का धमाका।


Click it and Unblock the Notifications
