दीपिका-आलिया के बाद अब ये टॉप एक्ट्रेस भी बनी मां, शादी के 5 साल बाद दिया बेटे को जन्म रखा ये नाम

Sulagna Panigrahi

Sulagna Panigrahi Baby Boy: बी टाउन की तमाम एक्ट्रेस अपनी शादी से लेकर अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं अब इस कड़ी में अभिनेत्री एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही ने कुछ ही समय पहले अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था वहीं अब एक्ट्रेस की डिलीवरी हो चुकी हैं और उन्होंने अपने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

वायरल हो रहा है कैप्शन

कॉमेडियन पति बिस्वा कल्याण रथ के साथ सुलगना पाणिग्रही ने अपने बेटे के जन्म का ऐलान करते हुए दिलचस्प पोस्ट है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सुलगना और बिस्वा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट किया है जिसमें कॉमेडियन ने बेटे को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है। उन्होंने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया। वो और सुलगना एक-दूसरे को देखते हुए हाथ मिलाने लगते हैं। हालांकि, वो एक्ट्रेस का कैप्शन था जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रॉडक्ट लॉन्च अनाउंसमेंट

उन्होंने लिखा- "प्रॉडक्ट लॉन्च अनाउंसमेंट!! प्रॉडक्ट का पहला टेस्ट 7 अप्रैल 2025 को हुआ था। बहुत ज्यादा मेंटेनेंस का काम चल रहा था। लग रहा था कि लॉन्च 18 सालों बाद ही होगा लेकिन किसी तरह फाउंडर ने समय निकाल ही लिया। रुशिल पाणिग्रही रथ को इंट्रोड्यूस करते हैं। बिस्वा कल्याण रथ, आपके साथ बिजनेस करके अच्छा लगा"।

शादी के पांच साल बाद बनी मां

सुलगना पाणिग्रही और बिस्वा कल्याण रथ ने 2020 में लव मैरिज की थी। अब शादी के पांच साल बाद यानि 7 अप्रैल 2025 को कपल के घर किलकारियां गूंजी है। मर्डर 2 फेम एक्ट्रेस ने एक क्यूट से वीडियो के जरिए फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई और साथ ही बेबी बॉय का नाम भी रिवील कर दिया है।

सुलगना पाणिग्रही की फिल्में

सुलगना पाणिग्रही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं जिन्हें 'मर्डर 2', 'इश्क वाला लव' और 'रेड' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने 'अंबर धारा', 'दो सहेलियां', 'विद्रोही' और 'विदाई' जैसे टीवी शो से भी खूब नाम कमाया है। वहीं, बिस्वा कल्याण रथ एक मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन हैं जिन्हें यूट्यूब शो 'प्रीटेंशियस मूवी रिव्यू' के जरिए लोकप्रियता मिली थी। वो 'कॉमिकस्तान' में भी नजर आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sulagna panigrahi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X